Branch: Beawar
⇓ News & Updates ⇓ Recent Activities ↩ Back to Branches
Beawar At a Glance
| Status | Nagar |
| Karyakartas |
|
| Toli Pramukhs (Samiti) |
|
| Sanskar Vargas |
|
| Yoga Vargas |
|
| Kendra Vargas |
|
| Swadhyaya Vargas |
|
| Office Address | Kannu Cone, F-16 RIICO II, BEAWAR (Raj.)-305901 |
| Primary Contact | Yadavraj Kumawat, Nagar Pramukh, 9414824177 |
| In Media | View Media Coverage |
| Karyapatrak | View Karyapatrak |
Recent Activities Organized by Beawar
Utho-Jaago
:सत्साहित्य के स्वाध्याय और योग से बढ़ती है स्मरण शक्ति -डॉ एल सी हेड़ा
27-Sep-2022
विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी शाखा ब्यावर द्वारा आयोजित अन्तर्विद्यालयीन छात्रों के बीच आयोजित भाषण प्रतियोगिता में पधारे मुख्य अतिथि डॉ एल सी हेड़ा ने प्रतिभागी छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि दिन के चौबीस घंटों में से 24 मिनट सत्साहित्य का स्वाध्याय एवं 24 मिनट योग अथवा शारिरिक व्यायाम करने से मन और बुद्धि की एकाग्रता बढ़ती है। इससे किसी भी विषय को रटने की आवश्यकता नहीं रहेगी। भाषण एक विलक्षण कला है और मंच पर आकर प्रस्तुति देना भी साहस का कार्य है।
ब्यावर शाखा के नगर प्रमुख घमश्याम तँवर ने बताया कि 27 सितम्बर 1893 को शिकागो में आयोजित सर्वधर्म सभा का समापन हुआ था अतः विवेकानंद केन्द्र की ब्यावर शाखा ने रीको द्वितीय केन्द्र कार्यालय पर आयोजित कक्षा 9 से 12 के छात्र-छात्राओं के बीच युवाओं के आदर्श स्वामी विवेकानंद विषय पर अन्तर्विद्यालयीन भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागी रहे 10 प्रतिभागियों में से आर्य भट्ट विद्यालय की कुमारी गुँजन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया,राजकीय बालिका उ मा विद्यालय शाहपुरा मोहल्ला की कुमारी मनीषा साहू ने द्वितीय तथा,मोहम्मद अली की मुस्कान खान व चेतना क्लासेज की ललिता सिरोया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम ,द्वितीय तृतीय को नकद राशि से पुरस्कृत किया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र,स्मृति चिन्ह व पुस्तक भेंट की गई। प्रतिभागियों के साथ पधारे अध्यापकगण को भी स्मृति चिन्ह व पुस्तक भेंट की गई। निर्णायक मण्डल में श्रीमती आभाजी माहेश्वरी, नरेन्द्र जी नरेश व हेमन्त जी दीक्षित सम्मिलित थे। केन्द्र की गतिविधियों की जानकारी यादवराज जी कुमावत ने दी तथा कार्यक्रम के अंत में सह नगर संचालक अभिमन्यु जी गहलोत ने आभार व्यक्त किया,कार्यक्रम संचालन कपिल खंडेलवाल और प्रशान्त पाबुवाल ने किया।Read More
Share
Utsav
:विश्वबंधुत्व दिवस
11-Sep-2022 to 11-Sep-2022 | 95 Present
Read More
”हिन्दू धर्म के हैं पाँच सामान्य आधार हैं -अरुण कुमार शर्मा ” स्वामी विवेकानंद द्वारा शिकागो की विश्वधर्म सभा मे दिये उनके प्रथम उदबोधन की स्मृति में रीको द्वितीय स्थित विवेकानंद केन्द्र की स्थानीय शाखा कार्यालय पर "विश्वबंधुत्व दिवस” समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में मुख्य वक्ता श्री अरुण कुमार शर्मा ने स्वामी विवेकानंद द्वारा 19 सितम्बर 1893 को शिकागो के धर्म सभा मे हिन्दू धर्म विषय पर दिए उनके दूसरे उदबोधन के महत्वपूर्ण बिदुओं पर प्रकाश डालते हुए वह पांच बिन्दू बताए जो कि हिंदू धर्म के आधार हैं। पहला धर्म का आधार वेद हैं जो कि ऋषियों की आप्त वाणी है, दूसरा आस्तिकता, तीसरा अनादि अनन्त सत्ता पर अखण्ड विश्वास, चौथा शरीर और मन से परे आत्मा अजर अमर है और पांचवा ईश्वर की खोज और उसकी प्राप्ति ही जीवन का अंतिम लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि ”धार्यति इति धर्म:” अर्थात जो धारण किया जाय वही धर्म है और जबसे मानव इस सृष्टि पर है तब ही से यह धर्म है। कार्यक्रम में मंचासीन केन्द्र शाखा के सह नगर संचालक अभिमन्यु जी गहलोत और अथिति वक्ता श्री अरुण कुमार शर्मा का परिचय नगर प्रमुख घनश्याम तँवर ने दिया तथा विवेकानंद केन्द्र का परिचय सह विभाग प्रमुख यादवराज कुमावत ने प्रस्तुत किया। प्रान्त सम्पर्क प्रमुख अशोक खंडेलवाल ने बताया कि केन्द्र स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर राजस्थान में एक विवेक संदेश यात्रा निकाली जाएगी जो कि केन्द्र संस्थापक एकनाथ जी रानडे के जन्मदिन 19 नवम्बर को खेतड़ी से प्रारम्भ होकर राजस्थान के सभी जिलों में भृमण के केन्द्र स्थापना दिवस 7 जनवरी को समापन किया जाएगा। मंच संचालन कपिल खंडेलवाल और प्रशान्त पाबूवाल ने किया। कार्यक्रम में लघुउद्योग भरती के विजय मेहता, अजय खंडेलवाल ,भारत स्वाभिमान पतंजलि योग समिति के भारतेंदु श्रीमाली एवं अन्य सदस्य,भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
Share
Workshop
:आज़ादी का अमृत महोत्सव
15-Aug-2022 to 15-Aug-2022
*विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी शाखा ब्यावर*
*आज़ादी के अमृत महोत्सव पर किया 75 वर्षीय कार्यकर्ताओं का सम्मान*
विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी शाखा ब्यावर के रीको II स्थित केन्द्र कार्यालय पर स्वाधीनता दिवस की 76 वीं वर्षगाँठ समारोह पूर्वक मनाई गई।
केन्द्र शाखा के नगर प्रमुख घनश्याम तँवर ने बताया कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण नगर संचालक गंगाबिशन जी सोनी ने किया। अभिमन्यु जी गहलोत और मनीषा दीदी द्वारा राष्ट्रभक्ति गीतगान किया गया। तत्पश्चात स्वराज 75 के अवसर पर केन्द्र के 75 वर्षीय वरिष्ठतम कार्यकर्ताओं को सम्मानित किये जाने की श्रृंखला में केन्द्र शुभचिंतक एवं दानदाता आदरणीय श्री राधावल्लभ जी माहेश्वरी जो कि पूर्व सैनिक भी हैं को तथा नगर संचालक आदरणीय गंगाबिशन जी सोनी का साफा बंधवाकर श्रीफल एवं दुपट्टा पहना कर अभिनंदन किया गया, तथा अभिनंदन पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इसी तरह केन्द्र के वरिष्ठ कार्यकर्ता आदरणीय कैलाश नाथ जी शर्मा को विशिष्ट योगदान के लिये साफा,शॉल, श्रीफल के साथ *जीवनपर्यंत उपलब्धि सम्मान स्मृति चिन्ह* से सम्मानित किया गया।
केन्द्र के प्रांत सम्पर्क प्रमुख अशोक जी खंडेलवाल ने श्री अभिमन्यु जी गहलोत द्वारा ब्यावर नगर के सह संचालक का दायित्व स्वीकार करने की घोषणा की गयी। शान्तिमन्त्र एवं राष्ट्रगीत *वंदेमातरम* के गायन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम में महावीर प्रसाद जी जैन,संतोष जी दगदी, मंजीत सिंह जी हुड्डा, चंद्रप्रकाश जी यादव, जगदीश प्रसाद जी कुमावत, सुभाष चन्द्र जी शर्मा, कन्हैया लाल जी कुमावत,विक्रमसिंह जी राठौड़, सुरेश जी टाक, प्रवीण कृष्ण सिंघल, माधोस्वरूप जी भटनागर एवं मातृ शक्ति की उपस्थिति रही।
घनश्याम तँवर
नगर प्रमुख
विवेकानंद केन्द्र शाखा ब्यावरRead More
Share
Others
:विवेकानंद केन्द्र द्वारा किया गया पौधारोपण
25-Jul-2022
आज 25 जुलाई को ब्यावर में रीको II में स्थित सड़कों के किनारे 31 छायादार वृक्षों का पौधरोपण किया गया।
केन्द्र शाखा के नगर संचालक जी बी सोनी, नगर प्रमुख घनश्याम तंवर, प्रान्त व्यवस्था प्रमुख कैलाश नाथ शर्मा, प्रान्त सम्पर्क प्रमुख अशोक खंडेलवाल, यादवराज कुमावत, रितेश आवतरमानी , सुरेश टाक,विजय मेहता उपस्थित रहे।Read More
Share
Utsav
:गुरु पूर्णिमा
13-Jul-2022 to 13-Jul-2022
*ओमकार उपासना से जागृत कीजिए आत्मगुरु को*
विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी की ब्यावर शाखा के रीको द्वितीय स्थित कार्यालय पर मनाये गये गुरुपूर्णिमा उत्सव में केन्द्र की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदरणीय निवेदिता दीदी के पत्र के मुख्य अंश का पठन करते हुए जगदीश प्रसाद जी कुमावत ने बताया कि योगशास्त्र कहता है कि -"तस्य वाचक प्रणवः" -अर्थात ॐ ईश्वर की अभिव्यक्ति है। ॐ ईश्वर है, हम सबके लिए प्रेरणा का शास्वत स्त्रोत है।ओमकार हमारा आत्मस्वरूप है। विवेकानंद केन्द्र में ॐ को ही गुरु माना गया है, ओमकार से प्रार्थना का तात्पर्य है कि अपने आत्मस्वरूप को जाग्रत करना जैसे दत्तात्रेय ने किया था। दत्तात्रेय ने प्रकृति तथा अपने आस पास के लोगों का अवलोकन कर ज्ञान प्राप्त किया, अतः कोई आदर्श हो न हो हम सब से सीख सकते हैं। सर्वव्यापी ईश्वर हमें मार्गदर्शन कर रहें हैं आवश्यकता है कि हमारा मन, विवेकबुद्धि और ग्रहणशीलता से काम करें।
श्री अभिमन्यु जी गहलोत ने अपने उदबोधन में वेदों की ऋचाओं का उल्लेख करते हुए गुरु शिष्य परम्परा की महत्वता को बताया और उपवेदों के अंतर्गत आने वाली विभिन्न विधाओं को किस तरह विभिन्न जातियों में पिता- पुत्र के माध्यम से वंशानुगत रूप से अक्षुण्ण रखा पर भी प्रकाश डाला।
भजनों की प्रस्तुतियों एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में राधावल्लभ जी माहेश्वरी, सुभाष चंद्र जी शर्मा, राजेन्द्र जी मित्तल, मुकेश ही पाण्डे, मंजीत सिंह हुड्डा, दुष्यंत जी त्रिपाठी , भैरुलालजी गिन्डोडिया सहित कुल 47 प्रबुद्ध जन की उपस्थिति रही।Read More
Share
Others
:योगदिवस 2022
21-Jun-2022 to 21-Jun-2022 | 200 Present
Read More
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ब्यावर की छः संस्थाओं द्वारा सयुंक्त रूप से योग दिवस कार्यक्रम का आयोजनगोकुलम गार्डन शाहपुरा मोहल्ला में किया गया जिसमें विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा ब्यावर का प्रतिनिधित्व भी रहा। कार्यक्रम में भाग लेने का उत्साह आमजन मेंअभूतपूर्व रहा। यो। कार्यक्रम बहुत ही उत्साह एवं उल्लास पूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के समापन पर सभी आगंतुकों को विवेकानंद जी का चित्र एवं स्थानीय शाखा के प्रपत्र का वितरण किया गया। विवेकानंद केंद्र शाखा ब्यावर के कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।
Share
Others
:Aahuti -Surynamaskar Pratiyogita
19-Jun-2022 to 19-Jun-2022 | 86 Present
Read More
*सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता में ब्यावर के नागरिकों ने अकल्पनीय क्षमता का प्रदर्शन किया।* **** आज रविवार, दिनांक 19 जून 2022 को *विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी-- शाखा ब्यावर द्वारा फतेहपुरिया बगीची में शहर स्तर पर *योग आहुति* कार्यक्रम के अन्तर्गत "सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता" आयोजित की गई। कार्यक्रम के प्रारम्भ में केन्द्र के विभाग संचालक श्री दीपक जी झंवर ने प्रतियोगिता हेतु आव्हान किया। प्रतियोगिता में 83 प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। 40 से अधिक प्रतिभागियों ने 75 सूर्य नमस्कार एवं 22 प्रतिभागियों ने 108 सूर्य नमस्कार पूर्ण किए। प्रतियोगिता में युवा वर्ग में सुश्री पूनम प्रथम एवं मोहित द्वितीय स्थान पर रहे, इसी तरह अनुभवी वर्ग में श्री क्षितिज तोषनीवाल प्रथम एवं श्रीमती सोनू अग्रवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों ने 108 सूर्यनमस्कार का क्वालिफिकेशन राउंड पार करके रेपिड फायर राउंड में सबसे कम समय में 21 सूर्यनमस्कार पूर्ण कर 1100 रुपये प्रथम एवं 500 रुपये द्वितीय स्थान पर रहकर नक़द पुरस्कार जीते। पुरस्कार वितरण श्री लक्ष्मण जी गुरनानी, अमर चंद जी मूंदड़ा, श्री किशनलाल जी जांगिड़ के हाथों से प्रदान किये गये। प्रतियोगिता के संचालन में सभी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतको ने सहयोग प्रदान किया। भारत स्वाभिमान- पतंजलि योग समिति के स्थानीय सदस्यों का विशेष सहयोग मिला। कार्यक्रम के अंत मे केन्द्र के नगर संचालक श्री जी बी सोनी जी ने सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
Share
Others
:*विवेकानंद केन्द्र शाखा ब्यावर में आयोजित हुआ दायित्व ग्रहण कार्यक्रम*
02-Apr-2022
*विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी शाखा ब्यावर*
नवसंवत्सर के शुभ अवसर पर विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी की ब्यावर शाखा के नगर प्रमुख का दायित्व श्री घनश्याम जी तंवर ने ग्रहण किया। ब्यावर रीको द्वितीय स्थित कार्यालय पर समारोह पूर्वक आयोजित कार्यक्रम में श्री मुकेश जी पाण्डे ने,गत पाँच वर्षों से नगर प्रमुख के दायित्व का निर्वहन कर रहे श्री यादवराज कुमावत का परिचय दिया। प्रान्त व्यवस्था प्रमुख श्री कैलाश नाथ जी शर्मा एवं अजमेर से पधारे प्रान्त कार्यपद्धति प्रमुख डॉ स्वतंत्र जी शर्मा ने अपने उद्बोधन में श्री यादवराज की नगर प्रमुख के रूप में किये गए कार्य एवं कार्यप्रणाली की भूरी भूरी प्रशंशा की साथ ही उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिये श्रीफल, सहित्य एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसी अवसर पर श्री घनश्याम जी तंवर ने नए नगर प्रमुख का दायित्व ग्रहण किया। श्री यादवराज ने श्री घनश्याम जी का अभिनंदन करते हुए केन्द्र कार्य को आगे बढ़ाने हेतु शुभकामनाएं दी एवं सहयोग प्रदान करने हेतु आश्वस्त किया। श्री अभिमन्यु जी गहलोत ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में नवसंवत्सर के महत्व को तथा चन्द्रमा की गति व नक्षत्रों के नाम पर आधारित हिंदी महीनों के नामों की महत्वता को समझाया।
इस अवसर पर केन्द्र के नगर संचालक श्री जी बी सोनी जी, प्रान्त सम्पर्क प्रमुख श्री अशोक जी खंडेलवाल, विक्रम सिंह जी राठौड़, सुभाष जी शर्मा, राजेन्द्र जी मित्तल, महावीर प्रसाद जी जैन इत्यादि उपस्थित रहे। मंच संचालन श्री प्रशान्त पाबूवाल एवं श्री कपिल खंडेलवाल ने किया।
प्रशान्त पाबुवाल
व्यवस्था प्रमुख
विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी
शाखा ब्यावरRead More
Share
Others
:दायित्व ग्रहण कार्यक्रम
02-Apr-2022 to 02-Apr-2022
*विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी शाखा ब्यावर*
*विवेकानंद केन्द्र शाखा ब्यावर में आयोजित हुआ दायित्व ग्रहण कार्यक्रम*
नवसंवत्सर के शुभ अवसर पर विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी की ब्यावर शाखा के नगर प्रमुख का दायित्व श्री घनश्याम जी तंवर ने ग्रहण किया। ब्यावर रीको द्वितीय स्थित कार्यालय पर समारोह पूर्वक आयोजित कार्यक्रम में श्री मुकेश जी पाण्डे ने,गत पाँच वर्षों से नगर प्रमुख के दायित्व का निर्वहन कर रहे श्री यादवराज कुमावत का परिचय दिया। प्रान्त व्यवस्था प्रमुख श्री कैलाश नाथ जी शर्मा एवं अजमेर से पधारे प्रान्त कार्यपद्धति प्रमुख डॉ स्वतंत्र जी शर्मा ने अपने उद्बोधन में श्री यादवराज की नगर प्रमुख के रूप में किये गए कार्य एवं कार्यप्रणाली की भूरी भूरी प्रशंशा की साथ ही उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिये श्रीफल, सहित्य एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसी अवसर पर श्री घनश्याम जी तंवर ने नए नगर प्रमुख का दायित्व ग्रहण किया। श्री यादवराज ने श्री घनश्याम जी का अभिनंदन करते हुए केन्द्र कार्य को आगे बढ़ाने हेतु शुभकामनाएं दी एवं सहयोग प्रदान करने हेतु आश्वस्त किया। श्री अभिमन्यु जी गहलोत ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में नवसंवत्सर के महत्व को तथा चन्द्रमा की गति व नक्षत्रों के नाम पर आधारित हिंदी महीनों के नामों की महत्वता को समझाया।
इस अवसर पर केन्द्र के नगर संचालक श्री जी बी सोनी जी, प्रान्त सम्पर्क प्रमुख श्री अशोक जी खंडेलवाल, विक्रम सिंह जी राठौड़, सुभाष जी शर्मा, राजेन्द्र जी मित्तल, महावीर प्रसाद जी जैन इत्यादि उपस्थित रहे। मंच संचालन श्री प्रशान्त पाबूवाल एवं श्री कपिल खंडेलवाल ने किया।Read More
Share
Utsav
:साधना दिवस
17-Nov-2019 | 56 Present
Read More
At kendra karyalaya, evening 5 to 6 pm. Function celebrated only with karyakartas.
Share
EBVB
:एक भारत विजयी भारत
05-Nov-2019
5 नवम्बर 2019 को सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय के संगीत विभाग में छात्र छात्राओं , संगीत विभागाध्यक्ष श्री दुष्यंत जी त्रिपाठी और संस्कृत के व्याख्याता श्री शास्त्री जी के समक्ष EBVB सम्पर्क के अंर्तगत *एकनाथ जी एवँ शिला स्मारक* निर्माण पर बनी डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म का प्रदर्शन प्रोजेक्टर के माध्यम से किया गया, एवँ कैलाश नाथ जी शर्मा ने शिला स्मारक निर्माण की महत्वता को समझाया।
कुल उपस्तिथि 21 रही।Read More
Share
Utho-Jaago
:Swadhyaya Pratiyogita
25-Sep-2019 to 26-Sep-2019 | 95 Present
Read More
College level swadhyaya competition for 5 colleges. 121 students registerd, 95 appeared and 21 passed. On 19.11.2019 a one day Yuva Prerna Shivir, 15 passed students appeared, to whome certificates were given..
Share
Utsav
:विश्व बंधुत्व दिवस
11-Sep-2019 | 100 Present
Read More
विवेकानंद केन्द्र शाखा ब्यावर द्वारा *विश्व बंधुत्व दिवस* का कार्यक्रम सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय के प्रांगण में मनाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य आदरणीय पुखराज जी देपाल एवं केंद्र के प्रान्त व्यवस्था प्रमुख आदरणीय कैलाश नाथ जी ने मूर्ति पर माल्यार्पण किया । महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय और आदरणीय कैलाश नाथ जी ने उपस्थित महाविद्यालय के विद्यार्थियों , केन्द्र कार्यकर्ताओं और शुभचिन्तकों को संक्षिप्त में उध्बोधन दिया । श्री मुकेश जी पांडे के द्वारा आभार व्यक्त किये जाने के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में कुल उपस्तिथि लगभग 100 रही।
Share
Workshop
:किशोरी विकास कार्यशाला
30-Aug-2019 to 31-Aug-2019 | 280 Present
Read More
*"अग्निशिखा- किशोरी विकास"* दिनाँक 30 अगस्त को ब्यावर शाखा ने श्री वर्धमान कन्या महाविद्यालय में तथा 31 अगस्त को बाल विद्या मंदिर बालिका उ मा विद्यालय में *अग्निशिखा- किशोरी विकास* कार्यशाला का आयोजन किया। खुशबू दीदी ने तीन ओमकार, प्रार्थना ली, अनुराधा जी ने गीत लिया , उसके बाद परिचय हुआ। प्रथम सत्र में प्रांजलि दीदी ने छात्राओं से वर्तालाप किया। वार्तालाप के पश्चात ताना- बाना, राम- श्याम, दे धक्का जैसे सजगता के खेल खिलाये। दूसरे सत्र में डॉ अंजना जी राठी ने किशोरावस्था में हार्मोन्स ओर भावनाओं में आने वाले परिवर्तनों के विषय पर बताते हुए *Be Your Self* का महत्व समझाया । आपने बताया कि इंटरनेट और स्मार्टफोन पर श्योश्यल मीडिया का सीमित उपयोग करते हुए भौतिक आकर्षण से बचें तथा अपने लक्ष्य से न भटकें। तृतीय सत्र में वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अतुल जी बंसल ने आज के दौर में महिलाओं ओर अवयस्क बहिनों के साथ होने वाली घटनाओं के बचाव में वैधानिक प्रावधनों को समझाया। चतुर्थ सत्र में श्री अतुल भाटी ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाये। प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चले कार्यक्रम में केन्द्र के प्रान्त सम्पर्क प्रमुख श्री अशोक जी खंडेलवाल, नगर प्रमुख यादवराज कुमावत, अनुराधा जी वर्मा, पूजा कुशवाहा, पायल, खुशबू, रिद्धि छिपा और प्रज्ञा मेहरानिया उपस्थित थी। कार्यक्रम में प्रतिभगी छात्राओं की संख्या 110 व 170 रही।
Share
Others
:वन भ्रमण
25-Aug-2019 | 53 Present
Read More
दिनाँक 25 अगस्त 2019 को ब्यावर नगर द्वारा केन्द्र के कार्यकर्ताओं और शुभचिन्तकों के साथ वन भ्रमण का कार्यक्रम आयोजित हुआ । ब्यावर से प्रातः 7.30 बजे बस से रवाना होकर रावली गाँव मे स्तिथ वन विभाग के गेस्ट हाउस पर 9.30 बजे पहुंचे । प्रातः 10 बजे *प्रथम सत्र* में तीन ओमकार , प्रार्थना ओर गीत के साथ कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। परिचय सत्र में सभी का परिवार शह परिचय हुआ, इसके बाद कार्य पधति प्रमुख कपिल खंडेलवाल द्वारा परिचय खेल खिलाये गये । अल्पाहार के पश्चात *द्वितीय सत्र* में पुनः कपिल, रितेश और बलजीत द्वारा खेल खिलाये गये । अभिमन्यु जी गहलोत ने देश भक्ति गीत लिये । अल्पाहार के पश्च्यात *तृतीय सत्र* में केन्द्र के प्रान्त व्यवस्था प्रमुख आदरणीय कैलाश नाथ जी शर्मा ने *"सेवा"* विषय पर चर्चा की । चर्चा के पश्चात रावली गेस्ट हाउस में मौजूद रावली रेंज अभ्यारण्य के *रेन्जर श्री दशरथ सिंह जी* ने संबोधित किया । पर्यावरण , जंगल और जंगली जीवों को बचाने का संदेश देते हुए उन्होंने बताया कि जंगल हैं तो हम हैं । इसके पश्चात केन्द्र के प्रान्त सम्पर्क प्रमुख श्री अशोक जी खंडेलवाल ने *"शिला स्मारक के निर्माण की कहानी"* सुनाई। केन्द्र की ब्यावर शाखा के नगर प्रमुख ने ब्यावर नगर में चल रही कार्य पद्यति की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। रावली गेस्ट हाउस में सरिस्का टाइगर प्रोजेक्ट के प्रभारी *श्री सुनयन जी शर्मा IFS (सेवानिवृत्त)* पधारे हुए थे । आप रावली अभयारण्य में टाइगर छोड़े जाने की संभावना की तलाश में विजिट पर थे , प्रातः से चल रही केन्द्र की गतिविधियों को सुनकर आप भी हमारे बीच पधारे और हमें सराहना करते हुऐ संबोधित किया। केन्द्र प्रार्थना के साथ सत्र समापन हुआ। इसके बाद सभी ने वन भ्रमण , मंदिर दर्शन , एनीकट पर बह रहे पानी मे स्नान इत्यादि किया । सायं 4.30 बजे भोजन हुआ । सायं 5.30 बजे रावली से रवाना होकर 7.30 बजे बस द्वारा ब्यावर पहुंचे। *कार्यक्रम में कुल उपस्तिथि 53 रही*
Share
Utsav
:Guru Purnima
19-Jul-2019 | 140 Present
Read More
In B L Gothi Senior Secondary School. Karyakram Sanchalak Prashant Pabuwal. Speech by Dr Anirudh Sharma
Share
Others
:Plantation at Kendra karyalay
09-Jul-2019 | 54 Present
Read More
A Lawn developed, 51 big plants and 40 flower plants planted near Kendra karyalaya by our samiti members.
Share
