Branch: Jaipur
⇓ News & Updates ⇓ Recent Activities ↩ Back to Branches
Jaipur At a Glance
| Status | Nagarsthan |
| Karyakartas |
|
| Toli Pramukhs (Samiti) |
|
| Sanskar Vargas |
|
| Yoga Vargas |
|
| Kendra Vargas |
|
| Swadhyaya Vargas |
|
| Office Address | Jaipur |
| Primary Contact | Shri Chetan Prakash Goyal, Nagar Pramukh, 9214635946 |
| In Media | View Media Coverage |
| Karyapatrak | View Karyapatrak |
News and Updates of Jaipur
- जयपुर शाखा मे निम्न योग वर्ग चलाये जा रहे है- 1- जय निवास उद्यान, गोविंद देव जी के मंदिर के पीछे प्रातः 6:00 से 7:00 बजे तक 2- श्री राम पार्क, शांति नगर, दुर्गापुरा, जयपुर में प्रातः 5:45 से 6:45 तक |
For any query contact: Shri Chetan Prakash Goyal, Nagar Pramukh, 9214635946
Recent Activities Organized by Jaipur
Vimarsh
:स्वामी जी का व्याख्यान और भारत का पुनर्जागरण
11-Sep-2022 | 72 Present
Read More
रविवार 11 सितंबर 2022 को विवेकानंद केंद्र शाखा जयपुर द्वारा विश्व बंधुत्व दिवस का आयोजन ऑनलाइन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता श्री नरेंद्र शर्मा 'कुसुम' ने स्वामी जी का व्याख्यान और भारत का पुनर्जागरण विषय पर मार्गदर्शन किया। इस कार्यक्रम में प्रांत संचालक डॉ शीला राय, विभाग प्रमुख श्री ओम प्रकाश गुप्ता, मोटिवेशनल स्पीकर श्री रमेश अरोड़ा सहित 72 की उपस्थिति रही I
Share
Workshop
:कवि सम्मेलन
21-Aug-2022 | 56 Present
Read More
"मां भारती को फिर विवेकानंद सा लाल दे" आव्हान के साथ कवि सम्मेलन संपन्न आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी शाखा-जयपुर एवं राष्ट्रीय कवि संगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कवि सम्मेलन में अनेक विशिष्ट कवियों ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत ओजस्वी रचनाओं से उपस्थित श्रोता गण को भावविभोर किया। संचालक कवि विवेकानन्द शर्मा ने आगाह किया कि "घर में बैठे गद्दारों से पहले युद्ध करो" वहीं स्वामी विवेकानंद जी के विचारों के अनुरूप मंजू दुबे ने युवाओं से आह्वान किया कि "इस राष्ट्र के पुनर्निर्माण के लिए तुम नवीन कल्पना करो, सर्जना करो"| कवि भगवान सहाय पारीक ने "घर घर तिरंगा, हर घर तिरंगा" पर सुंदर कविता पाठ किया| किशोर पारीक ने आव्हान किया कि "मां भारती को फिर विवेकानंद सा लाल दे"| कवि सम्मेलन में मनीषा मन्नू, वरुण चतुर्वेदी, अंकित भारद्वाज, शैलराज शर्मा, श्रीमती विमला शर्मा आदि प्रसिद्ध कवियों ने अपनी रचनाएं व मुक्तक प्रस्तुत किए| कवि सम्मेलन के प्रारंभ में श्री कैलाश गुप्ता ने विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी की राष्ट्र व्यापी गतिविधियों की संक्षिप्त जानकारी उपस्थित जनसमूह को दी| विवेकानन्द केन्द्र के जयपुर नगर प्रमुख श्री चेतन प्रकाश गोयल ने आगामी 50 दिवसीय विवेकानन्द संदेश यात्रा कार्यक्रम के बारे मे बताया जो खेतड़ी से प्रारंभ होकर माउंट आबू पर समाप्त होगी| विवेकानन्द केन्द्र के जयपुर विभाग प्रमुख श्री ओम प्रकाश गुप्ता ने आमंत्रित कवि गणों को विवेक साहित्य देकर सम्मानित किया। अंत में विवेकानन्द केन्द्र के संपर्क प्रमुख श्री दिनेश मिश्रा ने उपस्थित जन समुदाय का आभार व्यक्त किया और "सर्वे भवंतु सुखिनः" के शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ|I
Share
Others
:स्वतंत्रता दिवस
15-Aug-2022
विवेकानन्द केन्द्र के जयपुर नगर कार्यालय (शंकर गुर्जर की गली, चांदी की टकसाल) पर श्री हंसराज जांगिड़ और श्री राजेंद्र गुजराती ने झंडारोहण किया| विवेकानन्द केन्द्र जयपुर के द्वारा झंडारोहण का एक अन्य कार्यक्रम केन्द्र के प्रांत कार्यालय 8C 26, प्रताप नगर, टोंक फाटक ,जयपुर पर किया गया| इस कार्यक्रम में जयपुर विभाग प्रमुख श्री ओम प्रकाश गुप्ता एवं जयपुर दक्षिण संयोजक श्री कैलाश चंद गुप्ता ने झंडारोहण किया| इसके पश्चात श्री अविनाश पारीक ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किये| आजादी के अमृत महोत्सव पर इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने अपने विचार प्रस्तुत किए| भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा लाल किले की प्राचीर से दिए गए पंच प्रण के बारे में भी विस्तार से चर्चा हुई| विवेकानन्द केन्द्र द्वारा आगामी आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी उपस्थित लोगों को दी गई और सभी ने इन कार्यक्रमों में सक्रिय रुप से सहभागी रहने का प्रण लिया|Read More
Share
Utsav
:गुरु पूर्णिमा उत्सव
13-Jul-2022 to 13-Jul-2022
1:- श्री राम पार्क, शांति नगर, दुर्गापुरा जयपुर में योग वर्ग में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें श्री विनोद शास्त्री जी ने गुरु महिमा के बारे में बताया। श्री गिरीश सोनी जी ने माननीय निवेदिता दीदी के पत्र का वाचन किया व इस पर चर्चा हुई। प्रांत संगठक सुश्री प्रांजली दीदी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम में उपस्थिति 18 रही ।
2:- जय निवास उद्यान, गोविंद देव जी के मंदिर के पीछे ,जयपुर में योग वर्ग में गुरु पूर्णिमा का उत्सव मनाया गया। जिसमें गुरु भजन के साथ निवेदिता दीदी के पत्र का वाचन हुआ। इस कार्यक्रम में उपस्थिति 9 रही ।
3:- विवेकानन्द केन्द्र कार्यालय पर सायंकाल 7:00 से 8:00 तक गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। श्री कैलाश चंद गुप्ता जी ने मंच संचालन किया। विभाग प्रमुख श्री ओम प्रकाश गुप्ता जी ने गुरु महिमा के बारे में विस्तार से बताया। सुश्री प्रांजली दीदी एवं नगर प्रमुख श्री चेतन प्रकाश गोयल जी के साथ सभी ने भजन संध्या का आनंद लिया। श्री गिरीश सोनी जी ने माननीय निवेदिता दीदी के पत्र का वाचन किया एवं इस पर उपस्थित लोगों के साथ चर्चा भी की गयी। जिसमें मुख्य रुप से संपर्क प्रमुख श्री दिनेश मिश्रा जी, प्रांत संचालक डॉ शीला राय, श्री कैलाश चंद गुप्ता एवं श्री अर्चित मिश्रा ने अपने विचार रखे। सामूहिक भजन संध्या एवं केंद्र प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। अंत में सभी लोगों को फल प्रसादी का वितरण हुआ। इस कार्यक्रम में उपस्थिति 23 रही।
इस अवसर पर राजस्थान प्रांत के नवीन कार्यालय भवन पर लिफ्ट का शुभारंभ विभाग संचालक श्री सीताराम सेठी एवं नगर संचालक श्री रतन कुमार जी अग्रवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता राजस्थान उच्च न्यायालय ने किया। लिफ्ट श्री रतन कुमार अग्रवाल, जयपुर नगर संचालक ने राजस्थान प्रांत कार्यालय में लगवाकर समर्पित की।Read More
Share
Others
:विश्व पर्यावरण दिवस
05-Jul-2022
विवेकानन्द केन्द्र शाखा-जयपुर के ग्राम स्थान-रायपुर, जमवारामगढ़ में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जुलाई को पक्षियो को पानी व भोजन परिंडे लगाए गए। इस अवसर पर ग्राम स्थान संयोजक श्री राकेश प्रजापत, श्री रिंकू योगी, श्री श्रवण कुमार व अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। कुल उपस्थिति 47 रही।Read More
Share
Others
:महासमाधि दिवस
04-Jul-2022
विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा- जयपुर ग्राम स्थान रायपुर - आंधी जमवारामगढ़ स्वामी विवेकानंद जी महासमाधि दिवस पर पुष्पांजलि कार्यक्रम किया गया,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रा.उ.मा.वि.के प्रधानाचार्य हनुमान सहाय मीना विद्यालय ,अन्य अध्यापक गण उपस्थित रहे ,साथ ही विवेकानंद केंद्र के कार्यकर्ता राकेश कुमार ,रिंकू योगी, नीरू योगी पुष्पांजलि कार्यक्रम में भाग लिया। उपस्थिति 11 रही।Read More
Share
Others
:महासमाधि दिवस 2
04-Jul-2022 to 04-Jul-2022
"वेदों का अध्ययन करने से अंधविश्वासों का उन्मूलन होगा -स्वामी विवेकनन्द" विवेकनन्द केन्द्र कन्याकुमारी, शाखा- जयपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वामी विवेकनन्द जी के 120 वें महासमाधि दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर सबसे पहले केन्द्र के नगर प्रमुख श्री चेतन प्रकाश गोयल ने "जिनके ओजस्वी वचनों से गूंज उठा था विश्व गगन, वही प्रेरणा पुंज हमारे स्वामी पूज्य विवेकनन्द भजन गाकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। श्री कैलाश चंद गुप्ता जी ने स्वामी विवेकनन्द जी के 4 जुलाई को अंतिम दिवस के बारे मे बाताया जैसे "प्रातः से लेकर रात्रि 9:10 तक की समस्त गतिविधियों के बारे में बताया. स्वामी विवेकानंद जी ने उस दिन अपने गुरु भाइयों एवं शिक्षकों के साथ भोजन किया, 3 घंटे तक संस्कृत के जटिल विषयों को मनोरंजक रूप से समझाया। अपने गुरु भाई प्रेमानंद जी के साथ 2 मील तक टहलते हुए वैदिक विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए चर्चा की एवं सायंकाल संध्या पूजन के पश्चात कमरा बंद करके 1 घंटे तक साधना की और रात्रि 9:10 पर महासमाधि ली। इस अवसर पर विवेकानन्द केन्द्र के विभाग प्रमुख श्री ओम प्रकाश गुप्ता जी, श्री गिरीश सोनी, श्री सुरेश शर्मा एवं बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने स्वामी जी के चित्र पर पुष्प अर्पण करके उनसे राष्ट्र कार्यों में सतत रूप से लगे रहने का आशीर्वाद लिया।Read More
Share
Yoga-Satra-And-Modules
:योग सत्र
05-Jun-2022 to 20-Jun-2022 | 55 Present
Read More
विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, शाखा-जयपुर नगर दक्षिण द्वारा योग सत्र का आयोजन 5 जून से 20 जून तक किया गया| योग सत्र श्री राम पार्क, शांति नगर, दुर्गापुरा, जयपुर में आयोजित किया गया| केन्द्र कार्यकर्ता सुश्री मनीषा दीदी, मनोज भैया ने इस योग सत्र में विभिन्न प्रकार के शिथिलीकरण व्यायाम, सूर्य नमस्कार, आसन व प्राणायाम का अभ्यास कराया| इसके साथ ही महर्षि पतंजलि के अष्टांग योग को भी विस्तारपूर्वक व सरल शब्दों में बताया| श्री सीताराम सेठी, श्री ओम प्रकाश गुप्ता, श्री चेतन प्रकाश गोयल एवं श्री कैलाश चंद गुप्ता आदि कार्यकर्ताओं ने भी इस योग सत्र में अपने विचार रखें| इस सत्र में औसत उपस्थिति 55 रही| इसका समापन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2022 को किया गया|
Share
Others
:भवन लोकार्पण समारोह "विवेकानंदमयम"
28-May-2022 | 150 Present
Read More
विवेकानन्द केन्द्र राजस्थान प्रान्त के नवीन कार्यालय "विवेकानंदमयम" का लोकार्पण समारोह अध्यात्म प्रेरित सेवा संगठन विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी के राजस्थान प्रांत के नवीन कार्यालय भवन "विवेकानंदमयम" का शनिवार 28 मई 2022 को लोकार्पण सामारोह किया गया। जयपुर के प्रताप नगर कॉलोनी, टोंक फाटक स्थित नवीन कार्यालय का लोकार्पण विवेकानन्द केन्द्र के अखिल भारतीय अध्यक्ष माननीय श्री ए. बालकृष्णन, आर्ष विद्या तीर्थ जयपुर के स्वामी ब्रह्मापरानंद तथा केन्द्र के प्रांत प्रमुख श्री भगवान सिंह ने किया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में विवेकानन्द केन्द्र के अखिल भारतीय अध्यक्ष ए. बालकृष्णन ने कहा कि विवेकानन्द केन्द्र का यह नवीन कार्यालय विवेकानन्द केन्द्र की गतिविधियों का केन्द्र बनेगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में विवेकानन्द केन्द्र की तीन प्रमुख गतिविधियां योग वर्ग, संस्कार वर्ग तथा स्वाध्याय वर्ग के माध्यम से युवाओं, बच्चों और समाज के सभी नागरिकों को जोड़ने और उन्हें राष्ट्र तथा समाज के प्रति कार्य के लिए जागरूक करने में नवीन कार्यालय कार्यकर्ताओं को प्रेरित करेगा। आर्ष विद्या तीर्थ के स्वामी ब्रह्मपरानंद ने अपने उद्बोधन में त्याग तथा सेवा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि समाज के लोगों को राष्ट्र कार्य में जोड़ना ईश्वरीय कार्य है। उन्होंने विवेकानन्द केन्द्र की गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए केन्द्र के कार्यकर्ताओं को समाज के बीच जाकर कार्य करने का आह्वान किया। विवेकानन्द केन्द्र के राजस्थान प्रांत प्रमुख भगवान सिंह ने राजस्थान में विवेकानन्द केन्द्र की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह भवन श्री आर. के. अग्रवाल वरिष्ठ अधिवक्ता ने विवेकानन्द केन्द्र के राष्ट्र कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित किया है। उन्होंने बताया कि विवेकानन्द केन्द्र के इस नवीन कार्यालय में संस्कार वर्ग, योग वर्ग तथा युवाओं के लिए नि:शुल्क पुस्तकालय और चिकित्सा शिविरों का भी आयोजन किया जाएगा। लोकार्पण समारोह में विवेकानन्द केन्द्र तथा समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Share
Others
:विवेकानन्द जयंती
12-Jan-2022 | 60 Present
Read More
विवेकानन्द जयंती के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय कंवर नगर ब्रह्मपुरी जयपुर में विवेकानन्द जयंती का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में KC गुप्ता जी रहे। जिसमें स्वामी जी के विषय में उद्बोधन रहा साथ ही महाविद्यालय के विद्यार्थियों को आसान प्राणायाम की कुछ जानकारी दी गई और खेल भी हुआ। कार्यक्रम में कुल संख्या लगभग 60 रही।
Share
Others
:समर्थ भारत पर्व
04-Jan-2022 | 94 Present
Read More
विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, शाखा-जयपुर द्वारा समर्थ भारत पर्व के अंतर्गत मंगलवार 4 जनवरी 2022 को सैंट विलफ्रेड कॉलेज मानसरोवर जयपुर में विवेकानन्द जयंती उत्सव का आयोजन किया गया| इस कार्यक्रम में प्रार्थना के पश्चात हरि ओम भैया व दीपक भैया के मार्गदर्शन में सभी विद्यार्थियों ने योग व प्राणायाम का अभ्यास किया| जयपुर नगर दक्षिण के संयोजक श्री कैलाश चंद गुप्ता जी ने विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद जी के व्यक्तित्व व विचारों पर मार्गदर्शन प्रदान किया तथा विवेकानन्द केन्द्र की विभिन्न गतिविधियों का भी परिचय दिया| जयपुर नगर दक्षिण के सह संयोजक श्री नरेश शर्मा जी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे| सैंट विलफ्रेड कॉलेज की प्राचार्य व एनएसएस के प्रभारी भी इस आयोजन में उपस्थित रहे|
Share
Utsav
:Samarth Bharat Parv
25-Dec-2019 to 12-Jan-2020 | 692 Present
Utsav
:Geeta Jayanti
15-Dec-2019 | 680 Present
Read More
Venue : Sushrut Auditorium, SMS Hospital. Sub: Krishna, The Strategist. Main Speaker : Ma. Nivedita Didi, Chief Guest : Dr. Kalraj Mishra (Hon'ble Governor, Rajasthan)
Share
Vimarsh
:Krishna, The Strategist
15-Dec-2019 | 680 Present
Read More
"*शत्रु पर विजय के बाद दिग्विजय बनने की और कदम बढ़ाने की नीति ही कृष्ण नीति है : निवेदिता भिड़े* जयपुर, रविवार,15 दिसम्बर: विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी की जयपुर शाखा द्वारा आयोजित व्याख्यान ""कृष्णा द स्ट्रेटिजिस्ट"" में पदम् श्री से सम्मानित आध्यात्मिक चिंतक डॉ निवेदिता भिड़े ने कृष्ण के नीतिशास्त्र पर व्याख्यान के दौरान कहा "" शत्रु को हराने के बाद जब शत्रु हार के शोक से निकलने वाला हो उससे पहले ही विजेता को अगले कदम के साथ खुद को दिग्विजय बनाना होता है ना कि विजय का जश्न मनाकर अपनी शक्तियों का ह्रास करना होता है यही कृष्ण की नीति है, जो विजय के पश्चात भी संयमित है शान्त है वही दिग्विजय है"" भिड़े ने अपने व्याख्यान में कृष्ण की लीलाओं बाल कांड और माखन चोर वाली कहानियों और के इतर उनकी सबसे महत्वपूर्ण और अनछुई मुख्य विशेषता पर प्रकाश डाला जो विशेषता उन्हें नीतिशास्त्र के विद्वान और रणनीतिज्ञ के तौर पर भगवान श्री कृष्ण की छवि को समाज के पटल पर लाती हैं। भिड़े ने कहा कि हम जब विजय होने के बाद विजय के प्रयोजन को पूरा नहीं करते हैं तो ऐसी विजय औचित्य विहीन होती है, कृष्ण के युग में उनके साथ सबसे बड़ी चुनोती थी कि सहयोगी परफेक्ट इंस्ट्रूमेंट नहीं थे जैसा भगवान राम के युग में था राम के उनके तमाम सहयोगी उनके व्यक्तित्व और कृतित्व के बहुत समीप थे सभी सुलझे हुए थे परंतु कृष्ण के समय ऐसा नहीं उनके लिए अपने सहयोगियों को संभालना चुनोती भरा था और जब आप महाभारत का युद्ध जीत कर एक विशाल सत्ता को संभालने को संभालते हैं । कृष्ण का व्यक्तित सादगी से भरपूर था जिस श्री कृष्ण को हम मन्दिरों में पूजते हैं वो कृष्ण राजशूय यज्ञ में पत्तल उठाने का कार्य कर रहे थे । डॉ भिड़े ने देश के वर्तमान राजनीतिक हालातों के चिंतन के तौर पर कहा "" देश के हित में होने वाले निर्णयों के बारे में सोशल मीडिया के जरिए जागरूकता फैलाना युवाओं का कर्तव्य है। इस संबंध में देश की विध्वंसक ताकतों को पूरी ताकत से जबाव देने की जरूरत है। नागरिक संसोधन अधिनियम की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इस अधिनियम की सकारात्मकता के प्रचार से पहले कुछ असामाजिक लोगों ने इसका दुष्प्रचार शुरू कर दिया था।"" कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मुख्य वक्ता की कृष्ण के नीतिकार चरित्र को बहुत सुंदरता से वर्णित करने के लिए प्रसंशा की साथ ही कहा कि श्री कृष्ण के जन्म से पूर्व ही उनपर विपत्तियां थी और दुर्भाग्य ऐसा की जब जन्म हुआ तो माँ बाप जेल में और उसी जेल में उन्होंने जन्म लिया। जब कृष्ण का हम स्मरण करते हैं तो मन आनंदित हो जाता है एक मोहक छवि हमें सामने दिखती है जबकि उनका वास्तविक जीवन कठिनाइयों और चुनोतियों से भरा था लेकिन वे एक सकारात्मक ऊर्जा से भरे योगी थे और उनकी यही ऊर्जा हमें उनके स्मरण भर से आनंद से भर देती है । मंच पर विवेकानंद केंद के प्रांत संचालक श्री भवानी लाल जी माथुर प्रान्त प्रमुख श्री भगवान सिंह जी और विभाग संचालक श्री सीताराम शेठी जी भी उपस्थित रहे श्री कैलाश चन्द्र गुप्ता ने विवेकानंद केंद्र के परिचय में केंद्र द्वारा संचालित विभिन्न प्रकल्पों के बारे में बताया साथ ही बताया कि कन्याकुमारी स्थित विवेकानंद शिला स्मारक के निर्माण के स्वर्णिम 50 वर्ष पूरे होने पर संपर्क महाभियान के तौर पर केंद्र के कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य हो रहा है । अंत में विभाग संपर्क प्रमुख श्री महेश जी मोदी ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों और आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया ।"
Share
Utsav
:Sadhana Diwas
24-Nov-2019
"
आज विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, शाखा जयपुर की ओर से पाथेय भवन, मालवीय नगर में केन्द्र के पांच उत्सवों में से एक साधना दिवस का आयोजन किया गया। यह उत्सव विवेकानन्द केन्द्र के संस्थापक माननीय एकनाथ रानाडे जी के जन्मदिवस (19 नवम्बर) के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
एकनाथ जी ने अपने सभी कार्यकर्ताओं को सेवा के पथ पर चलने का ध्येय मार्ग दिया है। अतः सभी कार्यकर्ताओं के लिए यह पथ एक साधना के समान है। एकनाथ जी का जीवन स्वयं एक साधना है जिसे उन्होंने कन्याकुमारी में विवेकानन्द शिला स्मारक के रूप में प्रतिपादित किया। शिला स्मारक के निर्माण की सभी बाधाओं को इसी साधना से अवसरों में परिवर्तित किया। साथ स्वामी विवेकानन्द के तीसरे स्वप्न को साकार करते हुए विवेकानन्द केन्द्र की स्थापना की। आज पूरे भारत में एक हजार से अधिक शाखाओं एवं प्रकल्पों के माध्यम से अनेक कार्यकर्ता आध्यात्मिक चेतना से अनुप्राणित हो सेवा के माध्यम से राष्ट्र पुनरुत्थान के पुनीत कार्य में लगे हैं। अतः यह शुभ दिवस केन्द्र के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए साधना दिवस ही है।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10:30 पर रुचिका दीदी द्वारा तीन ॐ एवं प्रार्थना के साथ किया गया। इसके बाद विवेकानन्द केन्द्र की जीवनवृत्ति कार्यकर्ता एवं जयपुर विभाग संगठक आ. श्वेता दीदी के साथ सभी ने मिलकर सुन्दर गीत गाया। तत्पश्चात जयपुर विभाग के सम्पर्क प्रमुख आ. महेश जी मोदी ने सुन्दर बौद्धिक के माध्यम से सभी उपस्थित जनों को साधना दिवस के इस उत्सव का महत्व समझाया।
बौद्धिक के पश्चात जयपुर विभाग व्यवस्था प्रमुख आ. अविनाश जी पारीक ने एकनाथ जी का जीवन परिचय दिया। तत्पश्चात विवेकानन्द केन्द्र की जयपुर नगर की माननीया नगर संचालिका डॉ शीला राय ने सभी को एक पत्र का स्वाध्याय करवाया जिसे विवेकानन्द केन्द्र की अखिल भारतीय उपाध्यक्ष माननीया निवेदिता दीदी ने देश भर में सभी कार्यकर्ताओं के नाम प्रेषित किया था। सभी ने मिलकर पत्र का स्वाध्याय एवं मंथन कर अपने परिचय के साथ ॐ, स्वामी विवेकानन्द एवं एकनाथ जी के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की।
अंत में शान्ति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम में कुल उपस्थिति 48 रही।
विशेष उपस्थिति माननीया डॉ शीला राय (जयपुर नगर संचालिका), माननीय शैलेन्द्र जी भाटिया (जयपुर सह नगर संचालक), सुश्री श्वेता दीदी (जयपुर विभाग संगठक) श्री महेश जी मोदी (जयपुर विभाग सम्पर्क प्रमुख), श्री ओम प्रकाश जी गुप्ता (जयपुर विभाग सह सम्पर्क प्रमुख), श्री अविनाश जी पारीक (जयपुर विभाग व्यवस्था प्रमुख) एवं श्री चेतन प्रकाश जी गोयल (जयपुर नगर प्रमुख) की रही।
कार्यक्रम में विवेकानन्द स्टडी सर्कल के युवा कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। इन सभी के कड़े श्रम से कार्यक्रम सफल रहा।"Read More
Share
Others
:Deepawali Sneh Milan
10-Nov-2019 | 128 Present
Read More
"नमस्कार। विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी शाखा जयपुर द्वारा ""दीपावली स्नेह मिलन समारोह "" का आयोजन किया गया। * तीन ओमकार, प्रार्थना- हरिओम भैया * VK डॉक्यूमेंट्री- * वक्ता परिचय- श्री महेश मोदी, विभाग संपर्क प्रमुख * गीत- निर्माणों के पावन युग में- सुश्री श्वेता दीदी * मुख्य वक्ता सुश्री प्रांजलि दीदी,( प्रान्त संगठक, राजस्थान प्रान्त) द्वारा गृहस्थ जीवन में सेवाकार्य का महत्व इस विषय पर प्रेरक मार्गदर्शन दिया। * विवेकानन्द केन्द्र परिचय एवं आह्वान - श्री अविनाश पारीक, विभाग व्यवस्था प्रमुख * शांति मंत्र से समापन। मंच संचालन - श्री चेतन प्रकाश गोयल, नगर प्रमुख द्वारा किया गया। सभी कार्यकर्ताओं द्वारा दीप प्रज्वलन से भारतमाता अर्चन किया गया। कुल उपस्थिति-128"
Share
Camp
:उठो जागो शिविर
28-Sep-2019 to 02-Oct-2019 | 54 Present
Read More
"दिनांक 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, जयपुर विभाग की ओर से जवाहर नगर सेक्टर-4, जनोपयोगी केन्द्र में पांच दिवसीय उठो जागो आवासीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शिविरार्थियों के लिए सुबह 4:30 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक विभिन्न गतिविधियां रखी गई थीं। शिविर में विभिन्न बौद्धिक सत्रों एवं साक्षात्कार सत्रों में जयपुर के अनेक विद्वजनों का सहयोग मिला। प्रात: स्मरण - सुश्री श्वेता टाकळकर केन्द्र वर्ग - कु अनिता आत्मरक्षा - सुश्री कल्पना गुप्ता गीत-मंत्र अभ्यास - श्रीमती कल्पना शर्मा संस्कार वर्ग - विजय मीणा केन्द्र वर्ग एवं संस्कार वर्गों में शिविरार्थियों ने योग, आज्ञा अभ्यास किया एवं विभिन्न बौद्धिक एवं शारीरिक खेल खेले। प्रथम दिवस, शिविर परिचय - श्री महेश मोदी बौद्धिक सत्र 1. दिनचर्या - श्रीमती कल्पना शर्मा 2. विवेकानन्द शिला स्मारक एवं एकनाथ जी - श्री दिनेश मिश्रा 3. राष्ट्रभक्त सन्यासी स्वामी विवेकानन्द - श्री अविनाश पारीक 4. मनुष्य निर्माण से राष्ट्र पुनरुत्थान - डॉ शीला राय 5. हमारी कार्यपद्धति - श्री हरिओम सिंघल 6. विवेकानन्द केन्द्र, एक वैचारिक आन्दोलन - सुश्री श्वेता टाकळकर 7. आहुति सत्र - श्री महेश मोदी साक्षात्कार सत्र 1. डॉ बी लाल गुप्ता वार्ताकार - दिवस गौड़ 2. श्री देशराज वर्मा वार्ताकार - श्री संदीप सुखवाल 3. श्रीमती विमला कुमावत वार्ताकार - श्रीमती शुभांगिनी राकेश कुपसद मंथन में प्रथम दिवस बहनों के लिए श्रीमती सृष्टि ताम्बी एवं डॉ हेतल दवे द्वारा अग्निशिखा किशोरी विकास कार्यशाला आयोजित की गई। एवं भाईयों ने वर्तमान स्थिति को देखते हुए स्वामी विवेकानन्द को पत्र लिखा। द्वितीय मंथन में प्रत्येक गण ने कथा विवेकानन्द शिला स्मारक की पुस्तक के विभिन्न प्रसंगों पर नाटक प्रस्तुति दी। तृतीय मंथन में शिविरार्थियों ने विवेकानन्द स्टडी सर्कल क्या, क्यों और कैसे विषय पर मंथन किया एवं अपने कार्यक्षेत्र में इसे कैसे किया जाए इस विषय पर नाटक प्रस्तुति दी। प्रेरणा से पुनरुत्थान में श्री हरिओम सिंघल, श्री महेश मोदी, श्री अविनाश पारीक एवं श्री भगवान शर्मा ने शिविरार्थियों को प्रेरणादाई कहानियां सुनाई। इसके अतिरिक्त एक विशेष उपस्थिति श्री आर थंगराजा - कन्याकुमारी से तीन पहिया स्कूटर पर एक भारत विजयी भारत अभियान के अन्तर्गत भारत परिक्रमा को निकले, जिनका जयपुर आगमन शिविर के प्रथम दिवस हुआ। आपने शिविरार्थियों के साथ बहुत प्रेरणादाई संवाद किया। शिविरार्थियों को चार गणों में बांटा गया - दुर्गा, काली, गौरी, भवानी प्रत्येक गण में एक गण प्रमुख एवं एक सह गण प्रमुख को दायित्व दिया गया। प्रत्येक गण को प्रतिदिन विभिन्न दायित्व दिए गए। शिविर के चौथे दिन एक भारत विजयी भारत के महासम्पर्क अभियान के अन्तर्गत एक स्नेह मिलन का भी आयोजन किया गया, जिसमे जयपुर के कुछ विशिष्ट अतिथियों एवं विवेकानन्द केन्द्र के सहयोगियों को आमंत्रित किया गया। शिविरार्थियों ने अतिथियों के समक्ष आत्मरक्षा प्रातेक्षित एवं नाट्य प्रस्तुतियां दी। स्नेह मिलन में सभी अतिथियों को शिला स्मारक की कहानी बताई गई एवं सभी को स्मारक का चित्र भेंट किया गया। शिविरार्थियों की कुल संख्या - 39 कार्यकर्ताओं की संख्या - 15"
Share
Utsav
:Universal Brotherhood Day
19-Sep-2019
Venue : Govt. Women's Polytechnic College, JaipurRead More
Share
Utsav
:Universal Brotherhood Day
19-Sep-2019
Venue : Govt. Women's Polytechnic College, JaipurRead More
Share
Workshop
:Agnishikha
15-Sep-2019 | 60 Present
Read More
"खण्डेलवाल स्कूल ""अग्निशिखा किशोरी विकास उपक्रम""-किशोरियों के सर्वांगीण विकास हेतू कार्यशाला का आयोजन विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी द्वारा विभिन्न गतिविधियों द्वारा समाज के विभिन्न आयु वर्गों में कार्य किया जाता है। इसी कड़ी में राजस्थान प्रान्त में जयपुर नगर में किशोरियों के विषयों को इस कार्यशाला द्वारा प्राचीन और आधुनिक परिपेक्ष्य में बड़ी सहजता और तार्किक तरीक़ो से अवगत करवाया जाता है। जिसमें शारारिक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता(Teen Health and Hygiene)सौन्दर्य संकल्पना ,आत्मरक्षा(Special techniques of self defence), बहनों के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्यायें, किशोरावस्था(Teen age) में उठने वाले विचारो में द्वंदता, सोशल मीडिया का सुरक्षित व विवेकपूर्ण उपयोग इत्यादि विषयों को विशेषज्ञों की टीम द्वारा समझाया जाता है। "
Share
Workshop
:Agnishikha
15-Sep-2019 | 54 Present
Read More
"मिलेनियम स्कूल, ""अग्निशिखा किशोरी विकास उपक्रम""-किशोरियों के सर्वांगीण विकास हेतू कार्यशाला का आयोजन विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी द्वारा विभिन्न गतिविधियों द्वारा समाज के विभिन्न आयु वर्गों में कार्य किया जाता है। इसी कड़ी में राजस्थान प्रान्त में जयपुर नगर में किशोरियों के विषयों को इस कार्यशाला द्वारा प्राचीन और आधुनिक परिपेक्ष्य में बड़ी सहजता और तार्किक तरीक़ो से अवगत करवाया जाता है। जिसमें शारारिक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता(Teen Health and Hygiene)सौन्दर्य संकल्पना ,आत्मरक्षा(Special techniques of self defence), बहनों के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्यायें, किशोरावस्था(Teen age) में उठने वाले विचारो में द्वंदता, सोशल मीडिया का सुरक्षित व विवेकपूर्ण उपयोग इत्यादि विषयों को विशेषज्ञों की टीम द्वारा समझाया जाता है। "
Share
Workshop
:Agnishikha
15-Sep-2019
"Venue : DAV School, ""अग्निशिखा किशोरी विकास उपक्रम""""-किशोरियों के सर्वांगीण विकास हेतू कार्यशाला का आयोजन
विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी द्वारा विभिन्न गतिविधियों द्वारा समाज के विभिन्न आयु वर्गों में कार्य किया जाता है। इसी कड़ी में राजस्थान प्रान्त में जयपुर नगर में किशोरियों के विषयों को इस कार्यशाला द्वारा प्राचीन और आधुनिक परिपेक्ष्य में बड़ी सहजता और तार्किक तरीक़ो से अवगत करवाया जाता है।
जिसमें शारारिक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता(Teen Health and Hygiene)सौन्दर्य संकल्पना ,आत्मरक्षा(Special techniques of self defence), बहनों के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्यायें, किशोरावस्था(Teen age) में उठने वाले विचारो में द्वंदता, सोशल मीडिया का सुरक्षित व विवेकपूर्ण उपयोग इत्यादि विषयों को विशेषज्ञों की टीम द्वारा समझाया जाता है। """Read More
Share
Workshop
:Agnishikha
15-Sep-2019 | 54 Present
Read More
"Balika Vidyalaya, Johri Bazar,""अग्निशिखा किशोरी विकास उपक्रम""""-किशोरियों के सर्वांगीण विकास हेतू कार्यशाला का आयोजन विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी द्वारा विभिन्न गतिविधियों द्वारा समाज के विभिन्न आयु वर्गों में कार्य किया जाता है। इसी कड़ी में राजस्थान प्रान्त में जयपुर नगर में किशोरियों के विषयों को इस कार्यशाला द्वारा प्राचीन और आधुनिक परिपेक्ष्य में बड़ी सहजता और तार्किक तरीक़ो से अवगत करवाया जाता है। जिसमें शारारिक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता(Teen Health and Hygiene)सौन्दर्य संकल्पना ,आत्मरक्षा(Special techniques of self defence), बहनों के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्यायें, किशोरावस्था(Teen age) में उठने वाले विचारो में द्वंदता, सोशल मीडिया का सुरक्षित व विवेकपूर्ण उपयोग इत्यादि विषयों को विशेषज्ञों की टीम द्वारा समझाया जाता है। """
Share
Others
:Maharana Pratap, Vyaktitva ewam Krutitva
30-Jun-2019 | 120 Present
Yoga-Satra-And-Modules
:International Yoga Day
21-Jun-2019 | 54 Present
Read More
विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी शाखा जयपुर द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन ठिकाना मंदिर श्रीगोविन्ददेवजी स्थित सत्संग भवन में 21 जून, प्रातः6 बजे से 7 बजे तक किया गया I शिथिलीकरण व्यायाम, अर्धाकटीचाक्रसन,वक्रासन,भुजंगासन,शलभासन,नौकासन एवं प्रणायाम का अभ्यास कियाI योग विवेकानन्द केन्द्र का प्राणस्वर इस विषय पर नगर प्रमुख श्री चेतन प्रकाश गोयल का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ I कार्यक्रम में 54 कुल उपस्थिति रही I
Share
Yoga-Satra-And-Modules
:International Yoga Day
21-Jun-2019
विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी शाखा जयपुर द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन जवाहर सर्किल में 21 जून, प्रातः6 बजे से 7 बजे तक किया गया I शिथिलीकरण व्यायाम, अर्धाकटीचाक्रसन,वक्रासन,भुजंगासन,शलभासन,नौकासन एवं प्रणायाम का अभ्यास कियाI कार्यक्रम में 33 कुल उपस्थिति रही ।Read More
Share
Yoga-Satra-And-Modules
:International Yoga Day
21-Jun-2019
शिव मन्दिर, ग्राम : रायपुर, तहसील : जमवारामगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 21 जून को योग सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुल संख्या 25 रही।Read More
Share
Yoga-Satra-And-Modules
:International Yoga Day
21-Jun-2019 | 62 Present
Read More
ग्राम : बेगस में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 21 जून को योग सत्र का आयोजन किया गया। इसमें कुल संख्या 62 रही।
Share
Camp
:कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर
28-May-2019 to 02-Jun-2019
"नमस्कार
विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, जयपुर विभाग द्वारा कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दिनांक 28 मई से 2 जून तक किया गया।
शिविर के अंतर्गत विभिन्न बौद्धिक सत्रों (स्वामी विवेकानन्द का राष्ट्रप्रेम, कथा विवेकानन्द शिला स्मारक की, विवेकानन्द केन्द्र एक वैचारिक आन्दोलन, योग विवेकानन्द केन्द्र का प्राण स्वर, वर्तमान चुनौतियां, कार्यपद्धति की महत्ता, सम्पर्क तंत्र एवं मंत्र, कार्यकर्ता गुण एवं व्यवहार) का आयोजन प्रतिभागियों के लिए किया गया।
शिविर में प्रत्येक दिवस प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न विषयों (उत्तिष्ठत् जाग्रत संगठन एवं नेतृत्व, एकनाथ जी का पाञ्चजन्य से साक्षात्कार, विवेकानन्द केन्द्र द्वारा वर्तमान चुनौतियों के समाधान, प्रत्यक्ष सम्पर्क) पर मंथन किया गया।
शिविर में प्रत्येक दिवस शिविरार्थियों के लिए नैपुण्य वर्ग (सोशल मीडिया का विवेकपूर्ण उपयोग, व्यवस्था, विवेकानन्द केन्द्र कार्यप्रणाली, बैठक) का भी आयोजन किया गया।
प्रत्येक दिवस समाज के विशिष्ट लोगों के साक्षात्कार सत्र रखे गए, जिनमें शिविरार्थियों द्वारा अनेक प्रश्नों को उठाया गया एवं उनके समाधान पाए।
प्रेरणा से पुनरुत्थान नामक कार्यक्रम में माननीय एकनाथ जी के जीवन संदेश (एक जीवन एक ध्येय) पर चर्चा की गई।
शिविरार्थियों के लिए प्रात: साढ़े चार बजे से रात्रि दस बजे तक की दिनचर्या की व्यवस्था थी, जिसके अन्तर्गत योग, खेल एवं भजन संध्या का भी आयोजन किया गया।
शिविर का उद्घाटन रामकृष्ण मिशन जयपुर शाखा के सचिव प. पू. स्वामी देव प्रभानंद जी महाराज के द्वारा हुआ एवं आहुति सत्र विवेकानन्द केन्द्र राजस्थान के प्रान्त प्रमुख श्री भगवान सिंह जी के द्वारा लिया गया।
प्रतिभागियों की कुल संख्या 18 एवं व्यवस्था में कार्यकर्ताओं की संख्या 8 रही।"Read More
Share
Camp
:संस्कार वर्ग प्रशिक्षण शिविर
25-May-2019 to 28-May-2019 | 68 Present
Read More
"नमस्कार। विवेकानन्द केन्द्र जयपुर विभाग द्वारा आयोजित संस्कार वर्ग प्रशिक्षण शिविर 2019 का आयोजन जवाहर नगर सेक्टर 2 में स्थित श्री गीता मंदिर, सरस्वती बालिका विद्यालय के पास, किया गया। जिसमे शिविरार्थी 55 और कार्यकर्ता 13 उपस्थिति रही। इस शिविर में निम्नलिखित सत्रों का आयोजन किया गया: 1. हमारी दिनचर्या 2. व्यवहार में देशभक्ति 3. व्यक्तित्व विकास का मार्ग संस्कार वर्ग कथाकथन सत्र 4. विवेकानन्द कन्या भगिनी निवेदिता-सु श्री अनिता राय 5. एकनाथजी - श्री कैलाश चंद्र गुप्ता 6. नरेंद्र से विवेकानन्द तक - श्री सुनील सैनी"
Share







