Branches

Branch: Jaipur-Vibhag

News & Updates   ⇓ Recent Activities   ↩ Back to Branches

Jaipur-Vibhag At a Glance

Status Vibhag
Reach 10 Districts – Jaipur, Sikar, Churu, Jhunjhunu, Alwar, Dhaulpur. Bharatpur, Karauli, Sawai Madhopur, Dausa
Toli Pramukhs (Samiti)
  • 5     (view details)
    1. Vibhag Sanchalak – Shri. Sitaram Sethi
    2. Sah Vibhag sanchalak – Shri. Ved Prakash Kumawat
    3. Vibhag Pramukh – Shri. Om Prakash Gupta
    4. Vibhag Vyavastha Pramukh – Shri. Avinash Pareek
    5. Vibhag Samparka Pramukh – Shri. Mahesh Modi
Office Address534, Shankar GurjarkiGali,Chandi Ki Taksal, Shimla Hotel, Hawamahal Road, Japiur
Primary ContactShri. Om Prakash Gupta – VibhagPramukh – 8890047900
In MediaView Media Coverage
Annual ReportAnnual_Report_Jaipur-Vibhag_2019-20.pdf


Recent Activities Organized by Jaipur-Vibhag


Others

:

आजादी का अमृत महोत्सव

15-Aug-2022 | 200 Present

Read More

विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी शाखा-जयपुर, ग्राम स्थान-रायपुर, आंघी (जमवारामगढ़) में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर केन्द्र के कार्यकर्ताओं द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय-रायपुर में प्रधानाचार्य महोदय श्री हनुमान सहाय मीणा जी को स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर भेंट की गई और एक पेड़ केन्द्र के कार्यकर्ताओं द्वारा दिया गया| कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति:- ग्राम स्थान संयोजक श्री सरवन कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री दारा सिंह जी, श्रीमती प्रेमलता जी (SI, राजस्थान पुलिस) सरपंच महोदय श्रीमती नीरज मीणा, श्री नारायण जी शर्मा केंद्र के कार्यकर्ताओं में राकेश कुमार भैया, रिंकू भैया, कानाराम भैया, दीपक भैया, अर्पित भैया, उपस्थित रहे| साथ ही ग्राम स्थान-रायपुर के बाबा भरतरी संस्कार वर्ग मे आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर तिरंगा रैली निकाली गई जिस का संचालन श्री रिंकू भैया और राकेश भैया द्वारा किया गया|



Share

Others

:

वृक्षारोपण कार्यक्रम

14-Jul-2022

Read More

विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी जयपुर विभाग ग्राम स्थान रायपुर के द्वारा पर्यावरण संरक्षण प्रकल्प के तहत उमरी धाम में साफ सफाई की व् वृक्षारोपण किया गया| केन्द्र के कार्यकर्ता राकेश कुमार का कहना है कि पिछले वर्ष भी उमरी दाम में पर्यावरण संरक्षण प्रकल्प के तहत वृक्षारोपण व श्रमदान किया गया था| यह प्रकल्प ग्राम रायपुर में भी कार्यकर्ताओं द्वारा जारी है इस कार्यक्रम में श्री कृष्ण कुमार(अध्यापक,शिक्षा विभाग), भूराराम कुमार, कार्यकर्ताओं में राकेश कुमार, विनोद प्रजापत, रमेश, कमलेश व अन्य कार्यकर्ता इस श्रमदान व वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित रहे|



Share

Vimarsh

:

Vimarsh

08-Aug-2021 | 74 Present

Read More

विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी जयपुर विभाग द्वारा रविवार 8 अगस्त 2021 को ऑनलाइन विमर्श का आयोजन किया गया। इस आयोजन के मुख्य वक्ता डॉक्टर अश्विन कपड़िया (पूर्व कुलपति, दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय) रहे। जिन्होंने "सावित्री- संगठित भारत हेतु श्री अरविंद की दृष्टि" विषय पर सभी का मार्गदर्शन किया। यूट्यूब लिंक - https://youtu.be/qSAdySaOTcM



Share

Others

:

गुरु पूर्णिमा उत्सव

24-Jul-2021 to 25-Jul-2021 | 101 Present

Read More

विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी, जयपुर द्वारा गुरु पूर्णिमा उत्सव पर 2 कार्यक्रम मुख्य रूप से आयोजित किये गये :- 1. विवेकानन्दा केन्द्र कन्याकुमारी जयपुर द्वारा गुरु पूर्णिमा उत्सव का आयोजन स्वाध्याय वर्ग में शनिवार 24 जुलाई 2021 को समय 6:00 से 7:00 बजे तक किया गया। इसमें गुरु भजन के पश्चात विवेकानन्द केन्द्र की अखिल भारतीय उपाध्यक्ष माननीय निवेदिता दीदी के पत्र का वाचन किया तथा उस पर चर्चा की गई। 2. विवेकानन्द केन्द्र जयपुर द्वारा रविवार 25 जुलाई 2021 को प्रातः 10:00 से 11:00 बजे तक गुरु पूर्णिमा उत्सव का आयोजन किया गया। गुरु स्तोत्र व भजन के पश्चात श्री रामकृष्ण मिशन जयपुर के अध्यक्ष स्वामी श्री देव प्रभानंद जी महाराज का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। प्रश्नोत्तरी व शांति मंत्र के साथ गुरु पूर्णिमा उत्सव का समापन हुआ।



Share

Others

:

ई-योग सत्र

19-May-2021 to 02-Jun-2021

Read More

विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी जयपुर विभाग की ओर से 19 मई से 2 जून 2021 तक ई-योग सत्र का आयोजन किया गया। इस ई- योग सत्र के आयोजन के लिए 13 कार्यकर्ताओं ने 8 दिन का तीन सत्रों में गहन प्रशिक्षण लिया| इस आयोजन हेतु 214 रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुए| 19 मई को प्रातः 5:45 से 7:00 बजे तक प्रातः स्मरण, गीता पठन, शिथिलीकरण व्यायाम, सूर्य नमस्कार, आसन, प्राणायाम के साथ पतंजलि के अष्टांग योग सिद्धांत पर चर्चा और केंद्र प्रार्थना आदि का अभ्यास किया। इस कार्यक्रम में लगभग 40 से 50 प्रतिभागियों की उपस्थिति प्रतिदिन रही। बुधवार 2 जून 2021 को इस ई- योग सत्र के समापन समारोह में मुख्य अतिथि राजस्थान प्रांत प्रमुख “श्री भगवान सिंह जी” रहे। इस 15 दिवसीय योग सत्र के समापन में सभी लोगों ने इसे एक अच्छा अनुभव बताया और योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। समापन सत्र में उपस्थिति 33 रही।



Share