Branch: Udaipur
⇓ News & Updates ⇓ Recent Activities ↩ Back to Branches
Udaipur At a Glance
| Status | Karyasthan |
| Karyakartas |
|
| Toli Pramukhs (Samiti) |
|
| Yoga Vargas |
|
| Office Address | 701, Swastik Heights, New RTO, Udaipur |
| Primary Contact | Shri. Ramesh Chandra Kumhar – Sampark Sanyojak – 9829720794 |
| In Media | View Media Coverage |
| Karyapatrak | View Karyapatrak |
News and Updates of Udaipur
For any query contact: Shri. Ramesh Chandra Kumhar - Sampark Sanyojak - 9829720794
Recent Activities Organized by Udaipur
Utsav
:गुरु पूर्णिमा
06-Jul-2023 to 06-Jul-2023 | 157 Present
Read More
*विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा उदयपुर एवं विद्या भवन पॉलिटेक्निक कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वाधान में गुरु पूर्णिमा प्रतीक उत्सव मनाया गया।* जिसमें *मुनि श्री संबोध कुमार जी 'मेधांश'* का सानिध्य प्राप्त हुआ। *मुनि श्री ने कहा विद्यार्थियों से पूछा क्या आप जी रहे हैं, जीने के लिए स्वास लेते हैं, श्वास लेते समय सोचते हैं की आपका श्वास कब बाहर आ रहा है कब अंदर जा रहा है। यह एक स्वत: क्रिया है ,अतः जीवन में सभी को self-motivated स्व प्रेरित होना चाहिए। हमारा जीवन का एक मकसद होना चाहिए, जिसमें उन्होंने बताया की जहां से हम गुजरे वहां पर लोगों के मुख पर मुस्कान आ जाए ,चेहरे पर स्माइल बिखर जाए एसा हमारा व्यक्तित्व होना चाहिए। तनाव में आकर बहुत से विद्यार्थी नशे का सहारा ले लेते हैं ,और अपना जीवन व्यर्थ कर देते हैं। नशा करने से तनाव नहीं मिटेगा अपितु आप अपने स्वास्थ्य को खराब कर लेंगे, कैंसर जैसी बीमारी से ग्रसित भी हो सकते हैं। लॉ ऑफ अट्रैक्शन अर्थात जो भी सोच रहे हैं उससे आपको स्वयं को टकराना होगा अर्थात जैसे विचार आपके होगे वैसे ही विचार आपको दूसरों से भी मिलेंगे, अगर आप दूसरों के लिए बुरा सोचते हैं तो आपके लिए भी वह बुरा सोचेगा। स्वयं पर विश्वास रखें की जो भी काम है वह हम जरूर पूरा करेंगे, अपने पूरे सामर्थ्य से उसको करने का प्रयास करेंगे। डर का सामना करो।* आपकी वजह से आपके माता-पिता के आंखों में आंसू नहीं आने चाहिए। विवेकानंद केंद्र के संचालक श्री हिमांशु जी नागोरी ने मुनि श्री संबोध कुमार जी 'मेधांश' का परिचय करवाया। श्री संजीव जी भारद्वाज ने विवेकानंद केंद्र परिचय दिया, युवराज प्रजापत ने गुरु पर गीत गाया, डॉ. राजमल लखदार, श्री सुरेंद्र भंडारी जी, श्रीमती मंजू नागोरी, श्रीमती सीमा भंडारी, कलावती काबरा दीदी, साक्षी प्रजापत, ओम प्रकाश जी माली प्राचार्य अनिल मेहता , विद्या भवन सोसायटी के एग्जीक्यूटिव कमिटी के मेंबर श्रीमान दिलीप जी गलुण्डिया, श्री गोपालजी बम्ब, श्रीमती गलुण्डिया, एवं तेरापंथ जैन समाज के श्रावक गण, विद्या भवन पॉलिटेक्निक कॉलेज के समस्त स्टाफ मेंबर्स उपस्थित रहे। मंच संचालन रमेश चंद्र कुम्हार ने किया।
Share
Others
:विवेकानंद संदेश यात्रा सम्मान समारोह
24-Apr-2023 | 78 Present
Read More
*विवेकानंद संदेश यात्रा सम्मान समारोह* विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा उदयपुर द्वारा विवेकानंद संदेश यात्रा आयोजन समिति का सम्मान किया गया। *कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ प्रदीप कुमावत कुमावत निदेशक आलोक संस्थान* *, मुख्य अतिथि भगवान सिंह जी राठौड़ प्रांत संगठन राजस्थान,* विशिष्ट अतिथि डॉ राधिका लड्ढा एवं आदरणीय राज भैया, डॉ कृष्णकांत दवे थे। सर्वप्रथम तीन ओंकार, प्रार्थना गीत ,से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। स्वागत, एवं *अतिथि परिचय नगर संचालक हिमांशु राय जी नागोरी ने किया।* *आदरणीय भगवान भैया ने युवाओं को केंद्र से जुड़ने तथा पूर्णभाव से कार्य करें सामाजिक क्षेत्र में कार्य करें व्यक्तिगत जीवन की चुनौतियों का सामना करते हुए सामाजिक दायित्व को भी निर्वहन करना चाहिए।* कार्यक्रम की अध्यक्ष *आदरणीय प्रदीप जी कुमावत ने कहा की विवेकानंद अर्थात विवेक + आनंद जो व्यक्ति अपने विवेक को आनंद में परिणित कर देता है वह विवेकानंद कहलाता है राजस्थान की इस माटी का विवेकानंदजी से विशेष नाता है नरेंद्र से विवेकानंद नाम इसी राजस्थान की माटी ने दिया है।*आदरणीय राज भैया ने विवेकानंद संदेश यात्रा के अनुभवों को साझा किया।* विभाग संचालक *जगदीश प्रसाद जी ने केंद्र परिचय दीया* । *रमेश चंद्र कुम्हार ने उदयपुर केंद्र की गतिविधियों से अवगत कराया* कार्यक्रम का *संचालन संजीव भारद्वाज नगर प्रमुख ने किया* अंत में डॉ सुखलेचा ने सभी अतिथियों का धन्यवाद दिया।
Share
Others
:गणतंत्र दिवस
29-Jan-2023 | 63 Present
Read More
*विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा उदयपुर द्वारा संचालित आनंदालय सांस्कृतिक कार्यक्रम* 29 जनवरी 2023 को विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा उदयपुर द्वारा संचालित आनंदालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रखा गया इस अवसर पर आनंदालय के विद्यार्थी निशा गमेती ,जमना गमेती, नंदनी गमेती ,खुशबू गमेती ,नीरू ,गोटी, नैना चौधरी, ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का संचालन आनंदालय की शिक्षिका राजकुमारी दीदी ने किया। डॉ पुखराज सुखलेचा नें हमारे देश के संविधान और साथ ही अपने देश के वीर जवानों के बारे में बच्चों को बताया इसके बाद सभी बच्चों ने तिरंगा रैली निकाली। इस अवसर पर आनंदालय के विद्यार्थियों के परिजन एवं गांव के लोग भी उपस्थित रहे। विवेकानंद केंद्र के ओम प्रकाश जी माली, रमेश चंद्र कुमार उपस्थित रहे।
Share
Workshop
:व्यक्तित्व विकास शिविर
15-Jan-2023
*विद्यार्थियों ने खेले पारंपरिक खेल*
विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा उदयपुर द्वारा आज दिनांक 15 जनवरी 2023 को *मकर सक्रांति के उपलक्ष में एक व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन किया गया* जिसमें टैलेंट अकैडमी फतेहपुरा जयदीप संस्थान एवं राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय फतेहपुरा के 45 विद्यार्थियों का ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने सर्वप्रथम तीन ओंकार प्रार्थना गीत एवं *राम राजा रावण, केंद्र चलो, प्रताप ने कहा, चुन्नू मुन्नू की मिठाई जैसे खेल खेले* । *स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस पर एक चित्र प्रदर्शनी का भी आयोजन रखा गया स्वामी जी के जीवन पर उनके कुछ संस्मरण केंद्र के विभाग प्रमुख डॉ पुखराज सुखलेचा ने विद्यार्थियों को सूनाऐ।* विवेकानंद प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पारितोषिक वितरण एवं सर्टिफिकेट प्रदान किए गए *रोटरी क्लब वसुधा के अध्यक्ष कलावती काबरा द्वारा विजेताओं को मोमेंटो प्रदान कर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।* शिविर में संचालन संस्कार वर्ग प्रमुख साक्षी प्रजापत,युवराज प्रजापत ने किया। इसमें ओम प्रकाश जी माली, राधा किशन मेनारिया , हिमांशु राय नागौरी, टैलेंट एकैडमी के निदेशक राकेश जी कुमावत, डॉ कमल सिंह राठौड़, रमेश चंद्र कुम्हार उपस्थित थे।Read More
Share
Utsav
:विवेकानंद जयंती
12-Jan-2023 | 285 Present
Read More
विवेकानंद जयंती पर कार्यक्रम विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा उदयपुर द्वारा आज दिनांक 12 जनवरी को गीतांजलि इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग में व्याख्यान रखा गया। प्रोफेसर एन एस राठौड़ ने राष्ट्रीय युवा दिवस की उपयोगिता पर विद्यार्थियों को संदेश दीया । तत्पश्चात मुख्य वक्ता डॉ पुखराज सुखलेचा ने आज के परिपेक्ष में राष्ट्रीय समस्याओं को देखते हुए स्वामी विवेकानंद जी के विचारों की प्रासंगिकता पर विचार रखें। इसी कार्यक्रम में महाविद्यालय की एक छात्रा ने स्वामी जी की जीवनी पर एवं एक अन्य छात्रा ने रामकृष्ण मिशन की गतिविधियों के बारे में अपने विचार रखे।विवेकानंद केंद्र के संपर्क प्रमुख रमेश चंद्र कुम्हार ने "जिनके ओजस्वी वचनों से गूंज उठा था विश्व गगन" गीत प्रस्तुत किया।शाम को वनवासी कल्याण आश्रम के छात्रावास में विवेकानंद जयंती मनाई गई इसमें छात्रावास विद्यार्थियों ने विवेकानंद जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं अपने विचार रखें। इस कार्यक्रम में डॉ राजमल लखदार , डॉ कमल सिहं राठौड़, सेवानिवृत्त निवृत्त न्यायधीश श्री हिमांशु राय जी नागोरी, श्री गिरिधर गोपाल जी, श्री ओम प्रकाश जी माली उपस्थित रहे।
Share
Utsav
:साधना दिवस
19-Nov-2022
*साधना दिवस कार्यक्रम*
विवेकानंद केंद्र एक
अध्यात्मिक प्रेरित सेवा संगठन है। विवेकानंद केंद्र के संस्थापक माननीय एकनाथ रानाडे की जयंती समारोह जिसे साधना दिवस के रूप मे मनाया जाता है,उदयपुर के कार्यकर्ताओं ने आज दि 19 नवंबर को मनाया । साधना दिवस पर माननीय एकनाथ जी के जीवन परिचय डॉ पुखराज सकलेचा विभाग संचालक उदयपुर ने दिया। श्री हिमांशु राय जी नागोरी ने निवेदिता दीदी का साधना दिवस पर पत्र वाचन किया , माननीय निवेदिता दीदी का साधना का आशय, सेवा पूर्ण समर्पण के साथ सभी की भलाई का काम है ,ऐसी सेवा परमात्मा के काम का साधन है और ये सेवा ही साधना है।Read More
Share
Vimarsh
:हिंदी दिवस पर कार्यक्रम
14-Sep-2022 | 70 Present
Read More
*विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी विभाग उदयपुर द्वारा विद्या भवन रूरल इंस्टीट्यूट उदयपुर विमर्श कार्यक्रम का आयोजन रखा गया जिसमें मुख्य वक्ता श्री दीपक जी पुरोहित* स्वामी ने अपने उदबोधन में युवाओं को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए एकाग्रता से प्रयास करने हेतु प्रेरित किया। आपका कहना हैं कि हमे मानने से ज्यादा जानने पर बल देना चाहिए, युवा हर चीज़ को मान लेते है कि ऐसा ऐसा हुआ होगा, वास्तव में युवाओं को मानने की बजाय जानना जरुरी है कि अमुख कार्य कैसे हुआ है । आपने अपने वक्तव्य में कहा कि युवा चाहे किसी भी क्षेत्र को चुने , जरूरी यह हैं कि आप उसका गहराई से अध्ययन करे । आपने अपने वक्तव्य में स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से जुड़े प्रसंगों को उद्धरित करके युवाओं के सामने एक ओजस्वी ओर प्रेरणादायी व्याख्यान दिया। कुल संख्या 70 रही।
Share
Utsav
:विश्व बंधुत्व दिवस
13-Sep-2022 | 85 Present
Read More
विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी विभाग उदयपुर द्वारा *विश्व बंधुत्व दिवस* के उपलक्ष में आज दिनांक 13 सितंबर 2022 को *अलख नयन मंदिर* में *स्वामी जी के जीवन पर व्याख्यान रखा गया। *मुख्य वक्ता स्वामी श्री दीपक जी पुरोहित* थे। *कुल संख्या :- 85* रही।
Share
Utsav
:विश्व बंधुत्व दिवस
12-Sep-2022 | 400 Present
Read More
*विश्व बंधुत्व दिवस* के उपलक्ष में आज दिनांक 12 सितंबर 2022 को भोपाल नोबल पब्लिक स्कूल में *स्वामी जी की शिकागो यात्रा पर व्याख्यान* रखा गया। *मुख्य वक्ता स्वामी श्री दीपक जी पुरोहित* थे। भोपाल नोबल्स फार्मेसी विभागाध्यक्ष *डॉ कमल सिंह राठौड़ एवं भोपाल नोबल पब्लिक स्कूल के स्टाफ उपस्थित रहे।* *कुल संख्या :- 400*
Share
Utsav
:विश्व बंधुत्व दिवस
11-Sep-2022
Utsav
:विश्व बंधुत्व दिवस
10-Sep-2022 | 115 Present
Read More
*विश्व बंधुत्व दिवस पर विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी विभाग उदयपुर द्वारा विद्या भवन पॉलिटेक्निक कॉलेज में व्याख्यान मुख्य वक्ता श्री दीपक जी पुरोहित( स्वामी विवेकानन्द से प्रेरित परिवारजक साधु)* कुल संख्या 115 रही।
Share
Others
:नेत्र सुरक्षा एवं नेत्रदान पर सेमिनार आयोजित
02-Sep-2022 | 123 Present
Read More
*विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी विभाग उदयपुर एवं विद्या भवन पॉलिटेक्निक कॉलेज उदयपुर और रोटरी वसुधा उदयपुर* के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनांक 2 सितंबर 2022 को नेत्र सुरक्षा एवं नेत्रदान की जानकारी हेतु एक सेमिनार का आयोजन किया गया। *कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. अशोक बेरवा (नेत्र विशेषज्ञ), विशिष्ट अतिथि डॉ. पुखराज सुखलेचा (लेफ्टिनेंट कर्नल वायु सेना), तथा श्रीमती कलावती काबरा ( रोटरी अध्यक्ष शाखा वसुधा) थे।* *डॉ. बेरवा* ने विद्यार्थियों को आंखों की सुरक्षा कैसे करनी है, आंखों का प्रत्येक जीव के लिए महत्वता तथा और नेत्रदान की महत्वता को बताया। *डॉ.सकलेचा* ने नेत्रदान के प्रति लोगों में जो भ्रांतियां फैली है उसको दूर किया और मृत शरीर से यदि नेत्र को निकाल कर किसी जरूरतमंद व्यक्ति को लगाया जाए तो वह भी इस संसार को देख सकता है। सभी विद्यार्थियों एवं स्टॉप मेंबर के प्रश्नों का जवाब भी अच्छे से दिए गए। *श्रीमती काबरा ने* युवाओं को प्रेरित किया और राष्ट्र के उत्थान में अपना योगदान देने के लिए संकल्प दिलवाया। *प्राचार्य अनिल मेहता ने* अतिथियों का स्वागत किया राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी श्री गौरव शर्मा ने संचालन किया। कार्यक्रम में *श्री नितिन सनाढ्य, श्री अमित कुशवाह, श्री राधा कृष्ण मेनारिया, रमेश चंद्र कुमार, सुश्री दर्शना शर्मा* उपस्थित थे।
Share
Others
:जन्माष्टमी कर्यक्रम
19-Aug-2022
विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी विभाग उदयपुर द्वारा विद्या भवन आर आई केम्पस में जन्माष्टमी कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती कलावती काबरा( रोटरी अध्यक्ष) थी। विशिष्ट अतिथि डॉ अनिल मेहता प्राचार्य विद्या भवन पॉलिटेक्निक कॉलेज थे। कार्यक्रम में दही हंडी महोत्सव रखा गया। नन्हे मुन्ने बच्चो बाल कृष्ण एवं उनके सखा के रूप में भाग लिया।Read More
Share
Others
:जन्माष्टमी कार्यक्रम
19-Aug-2022
विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी विभाग उदयपुर द्वारा विद्या भवन आर आई केम्पस में जन्माष्टमी कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती कलावती काबरा( रोटरी अध्यक्ष) थी। विशिष्ट अतिथि डॉ अनिल मेहता प्राचार्य विद्या भवन पॉलिटेक्निक कॉलेज थे। कार्यक्रम में दही हंडी महोत्सव रखा गया। नन्हे मुन्ने बच्चो बाल कृष्ण एवं उनके सखा के रूप में भाग लिया।Read More
Share
Utsav
:Guru poornima
13-Jul-2022 to 13-Jul-2022
*विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी विभाग उदयपुर*
आज दिनांक 13 जुलाई 2022 को गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर *मुख्य वक्ता* *डॉ रचना तेलंग (सेवानिवृत्त प्राचार्य उच्च माध्यमिक विद्यालय राजसमंद* ) डॉ तेलंग ने गुरु शिष्य परंपरा जो कि आदिकाल से चली आ रही है उस पर प्रकाश डाला एवं गुरु वेद व्यास के द्वारा वेदों की रचना की गई यह बताया गया गुरु वेद व्यास की जयंती के रूप में भी इस उत्सव को मनाया जाता है। उत्सव में विद्यालय एवं महाविद्यालय के गुरुजनो का सम्मान किया गया।
*वर्तमान समय में गुरु की महत्ता पर चर्चा* की गई सभी गुरुजनों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। उत्सव के प्रारंभ में *आदरणीय डॉ पुखराज सखलेचा ने केंद्र परिचय एवं गुरु पूर्णिमा पर केंद्र से प्राप्त पत्रक माननीय निवेदिता दीदी द्वारा लिखित का वाचन किया और सभी का स्वागत किया।* सभी गुरुजनों का सम्मान उदयपुर के वरिष्ठ *हमारे मार्गदर्शक आदरणीय जमना लाल जी सुवालका के हाथों से श्रीफल एवं स्वामी विवेकानंद की पुस्तक भेंट स्वरूप प्रदान की गई ।* उत्सव में केंद्र के कार्यकर्ता श्री हिमांशु राय जी नागोरी, श्रीमति नागौरी, डॉ लखदार, श्रीमती लखदार, श्री सुरेंद्र भंडारी जी, यशोदा जी साक्षी, युवराज उपस्थित रहे।Read More
Share
Utsav
:Swami Vivekananda Jayanti
15-Jan-2020 | 10594 Present
Read More
59 Institutes and 4 Universities participated in 2 day long Vivekananda Jayanti Rally. Students of Educational Institutes, staff of different offices, Medical Colleges, Universities welcomed the rally in their institute, Pushpanjali was offered by all of them to Swami Vivekananda's tablo, Songs were played and Brief inforamtion about Swamiji was given to participants.
Share
Vimarsh
:Badalta Ubarta Bharat and Swami Vivekananda
25-Aug-2019 | 84 Present
Read More
Vigayan samiti and VK Udaipur jointly organised a Vimarsh on 'Badalata - Ubharata Bharat and Swami Vivekananda' . Mananeeya Nivedita didi, All India Vice President. Vivekananda Kendra Kanyakumari, was the chief speaker. Didi in her speech told how Swami Vivekananda gave the rousing call to this nation and what is the impact of his life nad message. She also told about how the entire nation came together to build Swamiji's grand memorial at Kanyakumari which gives the message of National unity and harmony.
Share
Utsav
:Guru Poornima
23-Jul-2019 | 72 Present
Read More
Guru Poornima Utsav was organised at Mohan Lal Sukhadia Vishwa Vidylaya - Arts College. The chief speaker on the occasion was Dr Parmendra Dashora, Former Vice Chanceller, Kota University. Shri. Dashora ji emphasised on the importance of Guru in life and also stated who is Guru in true sense. the programme was attended by 72 students and staff.
Share

