Workshops

View Recently Workshops

Kendra organises different workshops for different age groups namely:

  1. Personality Development Workshops – It is for school going children to imbibe values
    Content – Games, Stories, Songs, Gita Pathan, AgyaAbhyas etc.
    Duration – 3 hrs for 5 – 7 days
  2. Youth Leadership Workshops – For youth to develop leadership qualities.
    Content – Interactive sessions, group discussions, Games etc.
    Duration – 4 hrs.
  3. Pariwar Milan – Family get together to imbibe the thought that society is an extended family.
    Contents – Group Discussions, games, sessions etc.
    Duration – 3 hrs
  4. Ramayan Darshanam – To know more about our great epic Ramayana
    Contents -Chaupayiyan, Clippings from Ramayana, Interactive sessions, Quiz
    Duration – 2 hrs 3 days
  5. Agnishikha – Kishori Vikas Karyashala – workshop for teen age girls
    Contents – Interactive sessions on Health, Psychological and physiological changes, self-security
    Duration – 3 hrs


Recent Workshop




Ajmer

:

शिविर में कर रहे व्यक्तित्व का विकास

15-May-2023 to 19-May-2023

Read More

विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा की ओर से शिवाजी पार्क में शाम 6 से 7 बजे तक 8 से 16 वर्ष के आयु के बालक-बालिकाओं के लिए व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन किया जा रहा है। नगर प्रमुख भारत भार्गव ने बताया कि बच्चों में जीवन के प्रति सकारात्मक एवं विकासात्मकदृष्टिकोण को विकसित करने का कार्य भी किया जाएगा। युवा प्रमुख अंकुर प्रजापति ने बताया कि आज बच्चों को शेर बकरी फलों का राजा आदि खेल खिलाए गए। अभ्यास के साथ-साथ सूर्य नमस्कार का भी प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में राधा राठी, सीमा चंद्रावत इंदु राठी, संगीता झंवर, पिंकी सिंघल आदि ने सहयोग किया।

शिविर  शिविर

Share

Ajmer

:

आउट डोर समर केम्प प्रशिक्षण कार्यशाला

02-May-2023 to 06-May-2023 | 70 Present

Read More

विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा की ओर से मधुबन पार्क में शाम 5 से 6 बजे तक 8 से 16 वर्ष के आयु के बालक-बालिकाओं के लिए व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन किया जा रहा है। नगर प्रमुख भारत भार्गव ने बताया कि बच्चों में जीवन के प्रति सकारात्मक एवं विकासात्मक दृष्टिकोण को विकसित करने का कार्य भी किया जाएगा। युवा प्रमुख अंकुर प्रजापति ने बताया कि आज बच्चों को शेर बकरी फलों का राजा आदि खेल खिलाए गए। अभ्यास के साथ-साथ सूर्य नमस्कार का भी प्रशिक्षण दिया गया।

आउट  आउट

Share

Ajmer

:

आउट डोर समर केम्प प्रशिक्षण कार्यशाला

22-Apr-2023 to 26-Apr-2023

Read More

"दिनांक २२ से २६ अप्रेल , २०२३ तक आउट'डोर सम्मर कैंप प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित कि गई । बच्चे सकारात्मक एवं विकासात्मक दृष्टीकोण रख कर ही अपने जीवन की हर परिक्षा मे सफलता अर्जित कर सकते है । विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा अजमेर की और से 8 से 16 वर्ष के आयु के बालक/ बालिकाओं के लिए शालीमार कॉलोनी में आयोजित आउटडोर समर कैंप में बच्चों को संबोधित करते हुए बताया । बच्चो को शिक्षा के साथ साथ खेलकूद, व्यायाम, गीत एवं साहित्य का ज्ञान होना भी आवश्यक है जिसमें उनका सर्वागीण विकास हो सके । कैम्प के दौरान बच्चों को कंगारू दौड़ , मेंढक दौड़ ,तीन टांग दौड़ तथा भस्मासुर, हाथी घोड़ा पालकी, डामरू दौड़ खेल सिखाये। आउट'डोर सम्मर कैंप के' दौरान' युवा प्रमुख अंकुर भईया ने बच्चों को अपने जीवन में स्वस्थ रहने के लिए खेलकूद के महत्व बताए। कैंप के दौरान बच्चों के खेल कहानी ,गीत ,व्यायाम तथा बौद्धिक सत्रों के माध्यम से शारीरिक दक्षता व्यक्तित्व विकास, संस्कारों के निरूपण का प्रयास किया गया।

आउट  आउट

Share

Ajmer

:

सफलता का मूलमंत्र ‘डू यूअर बैस्ट- लीव द रेस्ट’’ - डाॅ. स्वतन्त्र शर्मा

27-Mar-2023 to 29-Mar-2023 | 156 Present

Read More

क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान, अजमेर में विवेकानन्द केन्द्र का त्रि- दिवसीय योग सत्र संपन्न एक विचार लो। उसे अपना जीवन बना लो। उसके बारे में सोचो उसके सपने देखो, उस विचार को जीओ। अपने मस्तिष्क, मांसपेशियों, नसों, शरीर के हर हिस्से को उस विचार में डूबो दो और बाकी सभी विचारों को किनारे रख दो। यही सफल होने का तरीका है। स्वामी विवेकानन्द के इस विचार से विश्व में महान व्यक्तित्वों का निर्माण हुआ है। कार्य करते समय केवल कार्य का चिंतन करना और परिणाम को ईश्वर के चरणों में समर्पित करने का भाव रखना ही जीवन में न केवल सफलता प्राप्त होती है अपितु चिंता एवं तनाव भी दूर रहता है। उक्त विचार विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी राजस्थान के प्रान्त कार्यपद्धति प्रमुख डाॅ. स्वतन्त्र शर्मा ने क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान, अजमेर के बी.एस.सी. बीएड के विद्यार्थियों को त्रिदिवसीय योग सत्र के समापन के अवसर पर व्यक्त किए। उन्होंने व्यक्तित्व के पांच आयामों की व्याख्या करते हुए कहा कि हमारे अस्तित्व के पांच भाग होते हैं जिसमें पहला शरीर होता है तथा दूसरा उसे चलाने वाली ऊर्जा जिसे प्राण कहते हैं। तीसरा इस प्राण का स्रोत मन होता है तथा चैथा मन को दिशा देने वाली शक्ति बुद्धि होती है। पांचवा और अंतिम आयाम इन चारों के योग से बनता है जिसे आनन्द कहते हैं और यही योग का अंतिम लक्ष्य है। इस योग सत्र में विद्यार्थियों को श्वसन के अभ्यासों के साथ ही शिथिलीकरण अभ्यास सिखाए गए तथा बीजमंत्रों के साथ सूर्यनमस्कार का अभ्यास सिखाया गया। इसके अतिरिक्त मन को शांत रखने के लिए आसन कराए गए तथा कपालभाति क्रिया, नाड़ी शुद्धि प्राणायाम एवं भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास भी कराया गया। विवेकानन्द केन्द्र अजमेर के युवा प्रमुख अंकुर प्रजापति ने अभ्यासों का प्रदर्शन किया तथा सत्र समन्वयक प्रो0 आयुष्मान गोस्वामी रहे।

सफलता  सफलता

Share

Udaipur

:

व्यक्तित्व विकास शिविर

15-Jan-2023

Read More

*विद्यार्थियों ने खेले पारंपरिक खेल* विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा उदयपुर द्वारा आज दिनांक 15 जनवरी 2023 को *मकर सक्रांति के उपलक्ष में एक व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन किया गया* जिसमें टैलेंट अकैडमी फतेहपुरा जयदीप संस्थान एवं राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय फतेहपुरा के 45 विद्यार्थियों का ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने सर्वप्रथम तीन ओंकार प्रार्थना गीत एवं *राम राजा रावण, केंद्र चलो, प्रताप ने कहा, चुन्नू मुन्नू की मिठाई जैसे खेल खेले* । *स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस पर एक चित्र प्रदर्शनी का भी आयोजन रखा गया स्वामी जी के जीवन पर उनके कुछ संस्मरण केंद्र के विभाग प्रमुख डॉ पुखराज सुखलेचा ने विद्यार्थियों को सूनाऐ।* विवेकानंद प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पारितोषिक वितरण एवं सर्टिफिकेट प्रदान किए गए *रोटरी क्लब वसुधा के अध्यक्ष कलावती काबरा द्वारा विजेताओं को मोमेंटो प्रदान कर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।* शिविर में संचालन संस्कार वर्ग प्रमुख साक्षी प्रजापत,युवराज प्रजापत ने किया। इसमें ओम प्रकाश जी माली, राधा किशन मेनारिया , हिमांशु राय नागौरी, टैलेंट एकैडमी के निदेशक राकेश जी कुमावत, डॉ कमल सिंह राठौड़, रमेश चंद्र कुम्हार उपस्थित थे।



Share

Jaipur

:

कवि सम्मेलन

21-Aug-2022 | 56 Present

Read More

"मां भारती को फिर विवेकानंद सा लाल दे" आव्हान के साथ कवि सम्मेलन संपन्न आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी शाखा-जयपुर एवं राष्ट्रीय कवि संगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कवि सम्मेलन में अनेक विशिष्ट कवियों ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत ओजस्वी रचनाओं से उपस्थित श्रोता गण को भावविभोर किया। संचालक कवि विवेकानन्द शर्मा ने आगाह किया कि "घर में बैठे गद्दारों से पहले युद्ध करो" वहीं स्वामी विवेकानंद जी के विचारों के अनुरूप मंजू दुबे ने युवाओं से आह्वान किया कि "इस राष्ट्र के पुनर्निर्माण के लिए तुम नवीन कल्पना करो, सर्जना करो"| कवि भगवान सहाय पारीक ने "घर घर तिरंगा, हर घर तिरंगा" पर सुंदर कविता पाठ किया| किशोर पारीक ने आव्हान किया कि "मां भारती को फिर विवेकानंद सा लाल दे"| कवि सम्मेलन में मनीषा मन्नू, वरुण चतुर्वेदी, अंकित भारद्वाज, शैलराज शर्मा, श्रीमती विमला शर्मा आदि प्रसिद्ध कवियों ने अपनी रचनाएं व मुक्तक प्रस्तुत किए| कवि सम्मेलन के प्रारंभ में श्री कैलाश गुप्ता ने विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी की राष्ट्र व्यापी गतिविधियों की संक्षिप्त जानकारी उपस्थित जनसमूह को दी| विवेकानन्द केन्द्र के जयपुर नगर प्रमुख श्री चेतन प्रकाश गोयल ने आगामी 50 दिवसीय विवेकानन्द संदेश यात्रा कार्यक्रम के बारे मे बताया जो खेतड़ी से प्रारंभ होकर माउंट आबू पर समाप्त होगी| विवेकानन्द केन्द्र के जयपुर विभाग प्रमुख श्री ओम प्रकाश गुप्ता ने आमंत्रित कवि गणों को विवेक साहित्य देकर सम्मानित किया। अंत में विवेकानन्द केन्द्र के संपर्क प्रमुख श्री दिनेश मिश्रा ने उपस्थित जन समुदाय का आभार व्यक्त किया और "सर्वे भवंतु सुखिनः" के शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ|I

कवि  कवि

Share

Beawar

:

आज़ादी का अमृत महोत्सव

15-Aug-2022 to 15-Aug-2022

Read More

*विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी शाखा ब्यावर* *आज़ादी के अमृत महोत्सव पर किया 75 वर्षीय कार्यकर्ताओं का सम्मान* विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी शाखा ब्यावर के रीको II स्थित केन्द्र कार्यालय पर स्वाधीनता दिवस की 76 वीं वर्षगाँठ समारोह पूर्वक मनाई गई। केन्द्र शाखा के नगर प्रमुख घनश्याम तँवर ने बताया कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण नगर संचालक गंगाबिशन जी सोनी ने किया। अभिमन्यु जी गहलोत और मनीषा दीदी द्वारा राष्ट्रभक्ति गीतगान किया गया। तत्पश्चात स्वराज 75 के अवसर पर केन्द्र के 75 वर्षीय वरिष्ठतम कार्यकर्ताओं को सम्मानित किये जाने की श्रृंखला में केन्द्र शुभचिंतक एवं दानदाता आदरणीय श्री राधावल्लभ जी माहेश्वरी जो कि पूर्व सैनिक भी हैं को तथा नगर संचालक आदरणीय गंगाबिशन जी सोनी का साफा बंधवाकर श्रीफल एवं दुपट्टा पहना कर अभिनंदन किया गया, तथा अभिनंदन पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसी तरह केन्द्र के वरिष्ठ कार्यकर्ता आदरणीय कैलाश नाथ जी शर्मा को विशिष्ट योगदान के लिये साफा,शॉल, श्रीफल के साथ *जीवनपर्यंत उपलब्धि सम्मान स्मृति चिन्ह* से सम्मानित किया गया। केन्द्र के प्रांत सम्पर्क प्रमुख अशोक जी खंडेलवाल ने श्री अभिमन्यु जी गहलोत द्वारा ब्यावर नगर के सह संचालक का दायित्व स्वीकार करने की घोषणा की गयी। शान्तिमन्त्र एवं राष्ट्रगीत *वंदेमातरम* के गायन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में महावीर प्रसाद जी जैन,संतोष जी दगदी, मंजीत सिंह जी हुड्डा, चंद्रप्रकाश जी यादव, जगदीश प्रसाद जी कुमावत, सुभाष चन्द्र जी शर्मा, कन्हैया लाल जी कुमावत,विक्रमसिंह जी राठौड़, सुरेश जी टाक, प्रवीण कृष्ण सिंघल, माधोस्वरूप जी भटनागर एवं मातृ शक्ति की उपस्थिति रही। घनश्याम तँवर नगर प्रमुख विवेकानंद केन्द्र शाखा ब्यावर

आज़ादी  आज़ादी

Share

Bhilwara

:

मासिक भजन संध्या एवं दही हांडी कार्यक्रम

14-Aug-2022 to 14-Aug-2022 | 65 Present

Read More

मासिक भजन संध्या एवं दही हांडी कार्यक्रम दिनाँक: 14 अगस्त 2022, रविवार को उपस्थित संख्या: 65 स्थान: शिव मंदिर, देव नारायण सर्कल के पास, गोकुल विहार, भीलवाड़ा ( गोपाल भैया के घर पर) मासिक भजन संध्या के साथ खेल, प्रस्तुति एवं मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें युवाओ व बालकों के 3 गणों में मटकी फोड़ने की स्पर्द्धा हुई। अंत मे भजनों, हनुमान चालीसा व आरती के साथ समापन हुआ । सभी सहभागियों ने उत्साह व उल्लास के साथ उत्सव मनाया। विशेष- वहॉं संस्कार वर्ग का नियोजन हुआ

मासिक

Share

Bhilwara

:

रक्षा बंधन उत्सव

06-Aug-2022 to 06-Aug-2022

Read More

विवेकानंद केंद्र शाखा:भीलवाड़ा द्वारा आनंदालय के साथ रक्षा बंधन का उत्सव मनाया गया । बच्चो से राखी निर्माण करवाया और मिठाई बांट के उत्सव मनाया गया।सभी बच्चो ने उत्साह से भाग लिया आनंदालय शिक्षक प्रतिमा जी ने बच्चो को विविध रूप से राखी बनाना सिखाया।

रक्षा  रक्षा

Share

Rajasthan-Prant

:

बिना अतिश्योक्ति के अपने कार्य को बढ़ाना हमारा उत्तरदायित्व - श्री हार्दिक मेहता

26-Jul-2022 to 30-Jul-2022

Read More

विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी राजस्थान प्रान्त द्वारा प्रचार प्रसार विभाग के सुदृढ़ीकरण हेतु पांच दिवसीय वैबसाइट मैनेजमेण्ट, कार्यपत्रक प्रबंधन तथा ऑनलाईन अकाउण्ट मैनेजमेण्ट कार्यशाला का आयोजन दिनांक 26 जुलाई २०२२ से 30 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन गूगल मीट पर किया गया। इस कार्यशाला में अजमेर विभाग, जयपुर विभाग, जोधपुर विभाग, भीलवाड़ा विभाग, उदयपुर विभाग व कोटा विभाग के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यशाला में विभाग प्रमुख, नगर प्रमुख, नगर व्यवस्था प्रमुख, कार्यस्थान संयोजक व नगर अथवा कार्यस्थान की आईटी टोली के कार्यकर्ता अपेक्षित थे। कार्यशाला में कुल कार्यकर्ताओं की संख्या ३३ रही। कार्यशाला का उद्देश्य राजस्थान प्रान्त के कार्यकर्ताओं को केंद्र की गतिविधियों की रिपोर्टिंग के ऑनलाइन अपडेशन एवं अकाउंटिंग का प्रशिक्षण प्रदान करना था कार्यशाला का उद्घाटन प्रान्त प्रमुख श्री भगवान् सिंह जी ने किया एवं समापन सत्र को अखिल भारतीय आई टी प्रमुख श्री हार्दिक भैया ने सम्बोधित किया कार्यशाला में प्रान्त संघटक सुश्री प्रांजलि येरीकर, प्रान्त कार्यपद्धति प्रमुख डॉ स्वतंत्र शर्मा, राजस्थान वेबसाइट डेवलपर श्री कपिल खंडेलवाल तथा अजमेर विभाग सह प्रमुख श्री यादवराज कुमावत ने प्रशिक्षण प्रदान किया



Share

Jodhpur

:

योगिक डीटाक्स कार्यशाला सम्पन्न

24-Jul-2022

Read More

विवेकानंद केंद्र जोधपुर द्वारा आयोजित योगिक डीटाक्स कार्यशाला में 33 सहभागियों ने सहभाग कर लाभ प्राप्त किया। यह जानकारी नगर प्रमुख डॉ अमित व्यास ने दी। केंद्र के योग प्रमुख पंकज व्यास ने बताया कि योग प्रशिक्षक प्रेम रतन सोतवाल ने उपस्थितों को जलनेति, सूत्रनेति और वमन धौति के अभ्यास के शरीर और मन पर प्रभाव और इन क्रियाओं को करने की शास्त्र-शुद्ध पद्धति से अवगत और अभ्यास कराया। इन योगिक शुद्धिकरण क्रियाओं से श्वसन, पाचन तंत्रों से हानिकारक विषैले तत्व निकल जाते हैं और तन और मन स्वस्थ होकर अनेक बीमारियों से मुक्त हो सकने मे सहायता प्राप्त होती है। विशेषकर श्वसन और पाचन संबंधी जो पूरे शरीर को प्रभावित करती हैं। यह क्रियाएं सप्ताह में एक बार नियमित करने की सलाह दी गई । विनित कपूर ने अभ्यास से शरीर में हलकापन का अनुभव आया ऐसा कहा। राज भूतडा ने कहा वे जल नेति नियमित करती हैं और उन्हे बहुत लाभ होता है। मनीष राठोर ने सूत्रनेति पहले ही अभ्यास में सफलतापूर्वक कर ली और उनका भी अच्छा अनुभव रहा। अनुराधा वर्मा, गौरव शर्मा, प्रदीप माथुर, प्रिया अग्रवाल, रवि गुप्ता, प्रकाश भाटी, अंबालाल जी ने भी अभ्यास किया और बहुत लाभप्रद बताया। अभ्यास के पश्चयात सहभागियों ने दीर्घ शवासन का अभ्यास किया। आगामी रविवार को खान-पान पर विशेष सत्र का आयोजन किया गया है।

योगिक  योगिक

Share

Ajmer

:

विवेकानन्द केन्द्र का योग वर्ग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर संपन्न

09-Jul-2022

Read More

अजमेर के प्रत्येक वार्ड में योग सत्र लगाएगा विवेकानन्द केन्द्र अमरापुर सेवाघर वृद्धाश्रम में हुआ विभाग स्तरीय योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर प्रशिक्षण वह कार्य होता है जैसे अंगीठी में देर तक जलते हुए कोयलों को हिलाकर राख को हटाया जाता है और पुनः अंगारों को प्रज्जवलित किया जाता है। राष्ट्रीय स्तर पर विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी द्वारा प्रत्येक प्रान्त में विभिन्न प्रशिक्षण शिविर लगाए जाते हैं उससे दायित्ववान कार्यकर्ताओं की कार्यकुशलता और दक्षता में संवर्द्धन के साथ-साथ समाज एवं राष्ट्र को सकारात्मक लाभ भी मिलता है। उक्त विचार अमरापुर सेवाघर वृद्धाश्रम के अध्यक्ष एवं समाजसेवी कंवल प्रकाश किशनानी ने विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी अजमेर विभाग के योग वर्ग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के उद्धाटन सत्र में व्यक्त किए। शिविर में शिथिलीकरण, सूर्यनमस्कार, आसन, प्राणायाम एवं ध्यान के अभ्यासों का सूक्ष्मस्तर पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रान्त कार्यपद्धति प्रमुख डॉ0 स्वतन्त्र शर्मा ने विवेकानन्द केन्द्र के योग अभ्यास को वैदिक शास्त्रों एवं तैतरीय उपनिषद् में व्यक्तित्व विकास के पांच आयामों के प्रगटीकरण का माध्यम बताया। अन्नमय कोश, प्राणमय कोश, मनोमय कोश, विज्ञानमय कोश एवं आनन्दमय कोश के जागरण से व्यक्ति के संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास हो जाता है वहीं सूर्यनमस्कार की प्रक्रिया विश्लेषण से संश्लेषण प्रक्रिया पर आधारित है जिससे प्राणिक ऊर्जा का संचरण शारीरिक ऊर्जा के रूप में होने से व्यक्ति की कार्यक्षमता में वृद्धि हो जाती है। शारीरिक रचना के सत्र में जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ0 श्याम भूतड़ा ने पाचन तंत्र, श्वसनतंत्र, रक्त परिसंचरण तंत्र, कंकाल एवं पेशीय तंत्र, तंत्रिका तंत्र आदि के महत्वपूर्ण कार्यविधि एवं रचना को योग शिक्षकों को स्पष्ट किया तथा इन पर आसनों का हार्मोन एवं एंजाइम के स्तर पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में बताया। विवेकानन्द केन्द्र राजस्थान के साहित्य प्रमुख उमेश कुमार चौरसिया ने योग के विस्तारित आयाम पर चर्चा की। आज योग को शारीरिक लाभों तक सीमित कर दिया गया है जबकि विवेकानन्द केन्द्र का योग मनुष्य निर्माण से राष्ट्र पुनरुत्थान की संकल्पना को मूर्त रूप प्रदान करने वाला है। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा प्रतिपादित योग शास्त्र भगवद्गीता में योग की दो महत्वपूर्ण परिभाषाओं के अनुसार कर्म के चयन की कुशलता योग है तथा कर्म के परिणाम के प्रति समत्वभाव को विकसित करना उस योग का परिणाम है। केन्द्र के प्रान्त सह प्रमुख अविनाश शर्मा ने सभी उपस्थित योग शिक्षकों का आह्वान करते हुए अगामी योग दिवस तक एक वर्ष में अजमेर के प्रत्येक वार्ड में निःशुल्क योग वर्गों का संचालन करने का संकल्प दिलाया तथा प्रत्येक विद्यालय में 8 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को विद्यालयों में जाकर सूर्यनमस्कार प्रशिक्षण हेतु टीमों के निर्माण का संकल्प युवा प्रमुख अंकुर प्रजापति ने लिया। नगर प्रमुख भारत भार्गव ने बताया कि इस शिविर में 35 योग शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया जिसमें अजमेर, ब्यावर एवं किशनगढ़ के कार्यकर्ता भी सम्मिलित हुए। केन्द्र प्रार्थना के पश्चात् शिविर का समापन हुआ।

विवेकानन्द  विवेकानन्द

Share

Ajmer

:

सकरात्मक एवं विकासात्मक दृष्टीकोण ही बच्चों की लिए सफलता की कुंजी है- पराग मांदले।

16-Jun-2022 to 21-Jun-2022 | 175 Present

Read More

"दिनांक १६ से २१ जून , २०२२ तक आउट'डोर सम्मर कैंप प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित कार्यशाला के दौरान विभिन्न स्त्रो में मिला विशिष्ठ अतिथियो का मार्गदर्शन" बच्चे सकारात्मक एवं विकासात्मक दृष्टीकोण रख कर ही अपने जीवन की हर परिक्षा मे सफलता अर्जित कर सकते है बच्च अभी कच्ची स्लेट के समान है अभी उन पर जो लिखा जाएगा वही उनके जीवन का आधर होगा यह बात केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय अजमेर के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी पराग मांदले ने विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा अजमेर की और से 8 से 16 वर्ष के आयु के बालक/ बालिकाओं के लिए पुलिस लाइन स्थिति अटल उद्यान में आयोजित आउटडोर समर कैंप में बच्चों को संबोधित करते हुए बताया । बच्चो को शिक्षा के साथ साथ खेलकूद, व्यायाम, गीत एवं साहित्य का ज्ञान होना भी आवश्यक है जिसमें उनका सर्वागीण विकास हो सके । कैम्प के दौरान बच्चों को कंगारू दौड़ , मेंढक दौड़ ,तीन टांग दौड़ तथा भस्मासुर, हाथी घोड़ा पालकी, डामरू दौड़ खेल सिखाये। आउट'डोर सम्मर कैंप के' दौरान' युवा प्रमुख अंकुर भईया ने बच्चों को अपने जीवन में स्वस्थ रहने के लिए खेलकूद के महत्व । लक्ष्मी दीदी प्रतिदिन बच्चों को देशभक्ति जागृत करने के लिए एक देश भक्ति गीत एव सूर्य नमस्कार का अभ्यास मनीषा दीदी,दीपिका दीदी, कशाभिका दीदी और ऋषभ भईया ने करवया' कैंप के दौरान बच्चों के खेल कहानी ,गीत ,व्यायाम तथा बौद्धिक सत्रों के माध्यम से शारीरिक दक्षता व्यक्तित्व विकास, संस्कारों के निरूपण का प्रयास किया गया जिससे उनके शारीरिक मानसिक बौद्धिक भावनात्मक आध्यात्मिक विकास में सहयोग मिल सके। कैम्प में बच्चों के लिए विभिन्न बौधिक स्तरों का भी आयोजन किया गया

सकरात्मक  सकरात्मक

Share

Bhilwara

:

Amrut parivar

25-May-2022 to 25-May-2022

Read More

विवेकानंद केंद्र भीलवाड़ा द्वारा अमृत परिवार के अंतर्गत हर महीने के मंगलवार को भजन संध्या का आयोजन होता है जो मई महीने में रितु ओझा दीदी के घर पर हुई जिसमे गुरु स्तवन,भजन और हनुमान चालीसा हुआ और रामायण दर्शन के खेल हुए। और अगले महीने कि भजन संध्या का स्थान तय किया गया।और संपर्क का आयोजन हुआ।

Amrut  

Share

Bhilwara

:

Summar camp

07-May-2022 to 12-May-2022

Read More

विवेकानंद केंद्र भिलवाड़ा द्वारा 7/5/22 से 12/5/52 तक 10 से 15 वर्ष के आयु वर्ग के आनंदालय के विद्यार्थियों केलिए 2 घंटे की कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे बच्चो के व्यक्तित्व विकास हेतु ड्राइंग,क्राफ्ट, एक्शन सोंग,गेम्स , श्लोक पठान,जैसी गतिविधियां केंद्र के कार्यकर्ता द्वारा करवाई गई।

Summar  

Share

Jodhpur

:

स्टेप - कार्यशाला

01-May-2022 | 61 Present

Read More

विशिष्टता की योजनाबद्ध अभिव्यक्ति ही सफलता का मंत्र विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा जोधपुर की ओर से आयोजित 'STEP - एक कदम सफलता की ओर' कार्यशाला को संबोधित करते हुए जीवनव्रती दीपक खैरे ने कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए अपनी विशिष्टता को पहचानना होगा, समय और ऊर्जा का नियोजन ही हमारा अपने लक्ष्य की ओर पहला कदम है जो हमे अपनी सफलता की ओर ले जाएगा । यह जानकारी केंद्र के युवा प्रमुख श्याम मालवीय ने दी। उन्होंने बताया इस कार्यशाला का प्रारंभ तीन ओंकार प्रार्थना से हुआ, तत्पश्चात केंद्र के कार्यपद्धती प्रमुख हरि भैया द्वारा संग्राम जिंदगी है गीत गाया गया। फिर विवेकानंद केंद्र के जीवनव्रती दीपक खैरे का उद्बोधन हुआ जिसमें उन्होंने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति की विशेषता में उसके सफलता के बीज होते हैं, उस विशेषता को समय और ऊर्जा के योजनाबद्ध तरीके से उपयोग कर सफलता के मंजिल तक पहुंचा जा सकता है। उद्बोधन के पश्चात विवेकानंद केंद्र के संपर्क प्रमुख ने परिचय सत्र लिया जिसके अंतर्गत सभी सहभागियों ने उनकी अभिव्यक्ति की प्रतिभा का प्रकटीकरण करते हुए भारत इस विषय पर उनके विचार रखें। इसके पश्चात के खेल सत्र में रामायण की घटनाओं पर सहभागियों ने अपनी रचनात्मकता और सामूहिकता के माध्यम से सुंदर प्रस्तुतीकरण दिया। इस सत्र के बाद विवेकानंद केंद्र के नगर प्रमुख अमित व्यास ने विवेकानंद केंद्र का परिचय दिया और इस कार्यशाला का उद्देश्य बताते हुए उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद कहते थे हमें ऐसे मनुष्यों की आवश्यकता है जो इस समाज का कार्य कर सकें। इस मनुष्य निर्माण की कड़ी में विवेकानंद केंद्र आवासीय शिविर का आयोजन कर रहा है जो 19 मई से 22 मई बच्चों का शिविर और 22 से 26 मई युवाओं का शिविर है। उन्होंने बताया की इसमे कोई भी प्रतिभागी शिविर के लिए अपना पंजीयन करा सकता है। इस कार्यशाला में 61 लोग उपस्थित थे । इस कार्यशाला को सफल बनाने में विवेकानंद केंद्र के विभाग संचालक चंद्र प्रकाश अरोड़ा, विभाग प्रमुख प्रेम रतन सोतवाल, नगर प्रमुख अमित व्यास, कार्यालय प्रमुख महेश बोहरा, साहित्य सेवा प्रमुख अनमोल शर्मा, आईटी प्रमुख मेहुल अरोड़ा, मगराज चौधरी, लिच्छाराम, प्रिया अग्रवाल, भगवान पवार, पंकज व्यास, मनीष चौहान, आदि कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।

स्टेप  स्टेप

Share

Ajmer

:

बच्चे सीखेंगे अध्ययन का वैज्ञानिक तरीका

25-Jul-2021

Read More

विवेकानन्द केन्द्र की अनूठी पहल स्वामी विवेकानन्द की मेधा शक्ति एवं स्मरण शक्ति की मिसालें दी जाती हैं। उनके अध्ययन करने के तरीके का वर्णन विवेकानन्द समग्र साहित्य में मिलता है। इसी को आधार बनाते हुए विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी द्वारा परीक्षा दें हंसते हंसते योग प्रतिमान विकसित किया गया है जिसमें बच्चों को सत्र के प्रारंभ से ही परीक्षा की तैयारी कराई जाती है। इस प्रतिमान की महत्वपूर्ण बात यह है कि इसमें बच्चे स्वयं ही नोट्स बनाने का वैज्ञानिक तरीका, स्मरण शक्ति के विकास की तकनीक तथा सिटिंग कैपेसिटी बढ़ाने के साथ साथ नींद को नियंत्रित करते हुए अधिकतम ऊर्जा का उपयोग जान जाते हैं जिससे कि वे कम समय में ही अधिक अध्ययन कर पाते हैं एवं उसे भूलते भी नहीं हैं। विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी राजस्थान प्रान्त के प्रशिक्षण प्रमुख डॉ. स्वतन्त्र शर्मा ने बताया कि इस योग प्रतिमान का उद्देश्य बच्चों को अनावश्यक ट्यूशन एवं कोचिंग क्लासेज़ के बोझ से बचाना है तथा फोकसिंग एवं डीफोकसिंग तकनीक के द्वारा मस्तिष्क के दायें एवं बांये भाग का संतुलित उपयोग करते हुए विषय को शीर्षक, सिद्धांत एवं जानकारी के बीच बांटते हुए मस्तिष्क में व्यवस्थित फाइलिंग पैटर्न का विकास कराया जाता है जिससे कि अर्जित जानकारी का उपयोग जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में किया जा सके। नगर प्रमुख भारत भार्गव ने बताया कि यह कार्यशाला 25 जुलाई से प्रत्येक रविवार को सुबह 9 से 10 बजे तक ऑनलाइन आयोजित की जा रही है जिसके लिए निःशुल्क पंजीकरण विवेकानन्द केन्द्र की वैबसाइट rajasthan.vkendra.org पर कराया जा सकता है।



Share

Rajasthan-prant

:

अखिल भारतीय परीक्षा दे हँसते-हँसते कार्यशाला का आयोजन

05-May-2020 to 31-May-2020 | 223 Present

Read More

राजस्थान प्रान्त द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर योग प्रतिमान परीक्षा दें हँसते-हँसते कार्यशाला का आयोजन 5 मई से 31 मई 2020 तक Online किया गया। इस परीक्षा में आसाम, अरूणाचल प्रदेश, बिहार, उड़ीसा, तेलगू, दक्षिण प्रान्त, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान , हरियाणा, पंजाब तथा मध्य प्रान्त से 223 प्रशिक्षणार्थियों एवं प्रशिक्षकों का सहभाग रहा। 12 प्रशिक्षकों की टीम ने राष्ट्रीय महासचिव माननीय श्री डी भानुदास के मार्गदर्शन में इस प्रशिक्षण की रचना की जिसके परिणाम स्वरूप उक्त प्रान्तों में परीक्षा दे हंसते हंसते की प्रान्त, विभाग एवं नगर स्तर पर योग प्रतिमान टीमों की तैयारी हुई तथा जिनके प्रेजेंटेशन का प्रशिक्षण भी प्रातशः प्रारंभ हुआ।



Share

Ajmer

:

सशक्त नारी सामर्थ्यवान समाज का आधार - प्रांजलि येरीकर

18-Jan-2020 | 270 Present

Read More

संस्कारवान एवं सशक्त नारी ही समर्थ समाज और विकसित राष्ट्र का आधार हो सकती है। इसके लिए देश के प्राचीन गौरव और संस्कारों के प्रति निष्ठा एवं आधुनिक समाज व्यवस्था के साथ तालमेल सीखने की आवश्यकता है। भारतीय जीवन में स्त्री ही मूल्यों एवं परंपराओं को आधुनिकता के साथ जोड़ने की महत्वपूर्ण कड़ी है किंतु फैशन की चकाचैंध में उसका यह नैसर्गिक गुण प्रकट नहीं हो पा रहा है। वर्तमान सिनेमा, टीवी धारावाहिकों एवं विज्ञापनों में स्त्री का जो स्वरूप प्रदर्शित किया जाता है वह धीरे-धीरे समाज का रोल मॉडल बनता जा रहा है और प्राचीन भारतीय रोल मॉडल जिनमें सीता, सावित्री, मैत्रेयी, गार्गी, रानी लक्ष्मी बाई और सिस्टर निवेदिता जैसे चरित्रों को विस्मृत होते जा रहे हैं जिसके कारण वर्तमान पीढ़ी संस्कारों से दूर हो रही है। वर्तमान में सोशल मीडिया जहां किशोरियों को अपने परिवार से अलग-थलग कर रहा वहीं इस एकाकीपन को दूर करने के लिए वह कुत्सित षड्यंत्रों का शिकार हो जाती हैं और ऐसे अपराधों की संख्या आज बढ़ती जा रही है। विवेकानंद केंद्र किशोरियों को न केवल आत्म सम्मान से जीने का मार्गदर्शन दे रहा है अपितु उन्हें शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, भावनात्मक और सामाजिक चुनौतियों के बारे में अवगत कराते हुए उनके सर्वांगीण विकास का प्रशिक्षण किशोरी विकास शिविरों के माध्यम से देने का प्रयास कर रहा है। उक्त विचार विवेकानंद केंद्र की प्रांत संगठक प्रांजलि येरीकर द्वारा राजकीय बालिका विद्यालय आदर्श नगर में विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी की अजमेर शाखा द्वारा आयोजित किशोरी विकास शिविर के अवसर पर व्यक्त किए गए। इस अवसर पर जानकारी देते हुए केंद्र की सहनगर प्रमुख बीना रानी ने बताया कि किशोरी विकास शिविर में उपस्थित छात्राओं को व्यक्तिगत हाइजीन, विधिक साक्षरता तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान की गई। इसके साथ ही खेल खेल में आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। किशोरी विकास शिविर के अवसर पर ग्रामीण सामाजिक विकास संस्थान के निदेशक रूपेश शुक्ला, डॉ नेहा कोटिया, शेफाली शर्मा, याशिका यादव और शेफाली सांखला ने भी अपने विचार प्रकट किए। इस अवसर पर प्राचार्या शांता भिरयानी ने भी मार्गदर्शन प्रदान किया।

सशक्त  सशक्त

Share

Gulabpura

:

Sanskar Varga Karyashala

27-Dec-2019 | 150 Present

Read More

2 Sanskar Varga Prashikshan Karyashala were organised in Gulabpura Nagar. Particpants of Sanskar Varga, Gata Pramukh and Varga Shikshak Participated in the workshop. Importance Sanskar Varga, Naipunya Varga for conducting Games, Songs, story telling etc. was conducted in the workshop. Parents of the participants also participated in the concluding Programme.

Sanskar  Sanskar

Share

Ajmer

:

बच्चों के लिए जरूरी है मैदानी खेल - कीर्ति हाड़ा

27-Dec-2019 to 31-Dec-2019

Read More

आज बच्चों में मोबाइल टीवी और सोशल मीडिया के प्रति इतनी सक्रियता हो चुकी है कि उन्हें बाहर के मैदानी खेल खेलने में रुचि ही नहीं बची जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास नहीं हो पाता है। बच्चों को कम से कम दो घंटा मैदानी खेल अवश्य खेलने चाहिए क्योंकि इससे हमारा शरीर एवं मन तरोताजा बनता है जिससे हमारे मस्तिष्क की क्षमता जैसे एकाग्रता, स्मरणशक्ति आदि का विकास होता है। आज यदि हमें कैंसर जैसी बीमारियों से बचना है तो मोबाइल के रेडिएशन से दूर रहना होगा और स्वामी विवेकानंद के विचारों का अनुसरण करते हुए अपने जीवन को उन्नत और श्रेष्ठ बनाने की दिशा में काम करना होगा। उक्त विचार पार्षद कीर्ति हाड़ा ने अध्यात्म प्रेरित सेवा संगठन विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा अजमेर द्वारा पांच दिवसीय आउटडोर विण्टर कैंप के समापन समारोह में धौला भाटा स्थित महाराणा प्रताप सामुदायिक भवन में व्यक्त किए। केन्द्र के युवा प्रमुख अंकुर प्रजापति के अनुसार इस पांच दिवसीय कैंप में बच्चों को आदर्श दिनचर्या, पर्यावरण संरक्षण, संतुलित आहार और श्रेष्ठ जीवन तथा एक भारत विजयी भारत की संकल्पना क्रमशः अखिल शर्मा, शुभ्रा यादव, रजनी यादव ने ली। कार्यालय प्रमुख कुलदीप कुमावत ने बताया कि बच्चों को सूर्यनमस्कार एवं आसनों के अतिरिक्त विभिन्न खेल जैसे मगरमच्छ दौड़, किसान लोमड़ी, सुरंग दौड़, चरण स्पर्श आदि खिलाए गए। इस संपूर्ण कैंप के दौरान कैलाश, राकेश, समृद्धि शर्मा का सहयोग रहा।

बच्चों  

Share

Ajmer

:

राजकीय कन्या विद्यालय पहाड़गंज में योग एवं विद्यार्थी जीवन पर कार्यशाला

23-Nov-2019 | 263 Present

Read More

राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय पहाड़गंज, अजमेर में योग एवं विद्यार्थी जीवन विषय पर श्री दीपक खैरे ने अपना उद्बोधन प्रदान किया। इस कार्यक्रम कीे मुख्य अतिथि अजमेर दक्षिण विधायक श्रीमती अनिता भदेल थी। श्रीमती भदेल ने विवेकानंद केंद्र द्वारा विद्यार्थियों के लिए परीक्षा का तनाव प्रबंधन, अध्ययन की वैज्ञानिक विधि तथा उससे जुड़े हुए विभिन्न आयामों पर किए गए वैज्ञानिक शोधों एवं प्रतिमानों की सराहना की तथा इसे प्रत्येक विद्यार्थी को अंगीकार करने पर जोर दिया। प्राचार्य श्रीमती बीना जी उपस्थित थीं।

राजकीय  राजकीय

Share

Ajmer

:

योग सत्र शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला

22-Nov-2019 to 27-Nov-2019

Read More

योग विवेकानंद केंद्र का प्राण स्वर है जिसके द्वारा मनुष्य निर्माण से राष्ट्रपुरुत्थान की संकल्पना को साकार किया जा सकता है। यह साधना व्यक्ति को समाज से जोड़ने तथा मन, शरीर और प्राण की शुद्धि के लिए होती है। जीवन में श्रेष्ठता और देवत्व की ओर बढ़ना ही मनुष्य जन्म की सार्थकता है। स्वामी विवेकानंद इसेे देवत्व का प्रकटीकरण कहते हैं। उक्त विचार विवेकानंद केंद्र के जीवनव्रती कार्यकर्ता दीपक खैरे ने माहेश्वरी सेवा समिति कृष्णगंज में चल रहे पंचदिवसीय योग सत्र शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला के समापन के अवसर पर व्यक्त किए। केंद्र के नगर संचालक डॉ श्याम भूतड़ा ने बताया कि इस कार्यशाला से योग शिक्षकों को आसन, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार की बारीकियों को समझने में सहायक हुई एवं नए योगसत्रों को आयोजित करते हुए उन्हें नियमित योग वर्गों में परिवर्तित करने का लक्ष्य भी प्रत्येक योग साधक ने लिया है। नगर प्रमुख अखिल शर्मा ने बताया की केंद्र के जीवनव्रती कार्यकर्ता दीपक खैरे ने विगत सात दिवसों में अजमेर के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, तकनीकी संस्थानों, मेडिकल संस्थानों, विद्यार्थियों तथा शिक्षकों के मध्य योगाधारित संवाद किया जो सार्थक रहा। इस अवसर पर विस्तार संचालक दिनेश नवाल, योग शिक्षक राधा राठी, सुधा मालू, शशांक बजाज आदि का सहयोग रहा।

योग  

Share

Ajmer

:

माहेश्वरी पब्लिक स्कूल :परीक्षा के भय से मुक्ति की कार्यशाला

22-Nov-2019 | 267 Present

Read More

आज के प्रतियोगिता के युग में परीक्षा का तनाव विद्यार्थियों की नैसर्गिक प्रतिभा को उभरने नहीं देता है और वे प्रतिस्पर्धी व्यवहार के कारण अपना श्रेष्ठ परिणाम नहीं निकाल पाते हैं जिससे विद्यार्थी कुंठा ग्रस्त होने लगता है। वस्तुतः परीक्षा एक बोझ नहीं है अपितु यह स्वयं के विकास का एक अवसर है। विवेकानंद केंद्र द्वारा विकसित विसंजा अध्ययन विधि से विद्यार्थी कम समय में वैज्ञानिक तरीके से अध्ययन करते हुए श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त किया जा सकता है। योग, प्राणायाम एवं आवर्तन ध्यान की विभिन्न तकनीकों से विद्यार्थी अपनी बैठक क्षमता में अभिवृद्धि कर सकता है। उक्त विचार विवेकानंद केंद्र के जीवनव्रती कार्यकर्ता दीपक खैरे ने माहेश्वरी पब्लिक स्कूल के सीनियर कक्षा के विद्यार्थियों के बीच व्यक्त किए। इस अवसर पर माहेश्वरी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डाॅ. आर के श्रीवास्तव सहित सहयोगी शिक्षकों एवं स्टाफ का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ

माहेश्वरी  माहेश्वरी

Share

Ajmer

:

राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में योग से व्यक्तित्व निर्माण पर कार्यशाला

22-Nov-2019 | 95 Present

Read More

राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज माखुपुरा में योग विषय पर विद्यार्थियों से चर्चा में खैरे ने कहा की योग व्यक्ति के भीतर छिपी हुई असीम संभावनाओं को व्यक्त करने माध्यम है। प्रचंड ऊर्जा योग के चार मार्ग कर्मयोग, भक्तियोग, ज्ञान योग एवं राजयोग के द्वारा व्यक्त होती है। यदि व्यक्ति अपने जीवन में राजयोग का अभ्यास करे और कर्मयोग का आचरण करें तब वह श्रेष्ठत्व की ओर पहुंच सकता है। विवेकानंद केंद्र के नगर प्रमुख अखिल शर्मा ने बताया की इस अवसर पर महिला पाॅलीटैक्निक काॅलेज की प्राचार्या डाॅ. मधु गोयल का सहयोग प्राप्त हुआ। विवेकानंद शिला स्मारक के 50 वर्ष के अवसर पर किए जा रहे इस संपर्क अभियान के तहत जन जागरण का यह कार्य विवेकानंद केंद्र द्वारा निरंतर चलाया जा रहा है।

राजकीय  राजकीय

Share

Ajmer

:

मयूर स्कूल में विद्यार्थी व्यक्तित्व विकास कार्यशाला

21-Nov-2019 | 215 Present

Read More

बचपन से जिन संस्कारों को मानव अपनी आदतों में ढाल लेता है वही संस्कार उसका स्वभाव बन जाते हैं। अच्छी आदतों को किशोरावस्था में ही अंगीकार कर लिया जाता है तो पूरा जीवन सफल और प्रभावी हो जाता है। जीवन में प्रोएक्टिव होना अर्थात पहल करना। जब हम अंतिम लक्ष्य को दृष्टिगत रखते हुए कार्य करना सीखने लगते हैं तो कार्य की समझ, दूसरों के दृष्टिकोण का अनुभव तथा समूह में मिलकर कार्य करने जैसे गुण स्वमेव ही विकसित होने लगते है। स्वामी विवेकानन्द ने इसी को मनुष्य में छिपे हुए देवत्व के प्रगटीकरण का मार्ग बताया है। उक्त विचार विवेकानन्द केन्द्र के जीवनव्रती कार्यकर्ता दीपक खैरे ने विवेकानन्द शिला स्मारक के 50 वें वर्ष के अवसर पर मयूर स्कूल में आयोजित विद्यार्थी संपर्क कार्यशाला के दौरान व्यक्त किए। नगर प्रमुख अखिल शर्मा ने बताया कि विद्यालय के प्राचार्य अधिराज सिंह से भेंट कर विवेकानन्द केन्द्र के संस्थापक एकनाथ रानडे के जीवन एवं शिला स्मारक की विजयगाथा के बारे में भी बताया गया। विवेकानन्द केन्द्र के रविन्द्र जैन, कुसुम गौतम, बीना रानी, अंकुर प्रजापति, कुलदीप कुमावत तथा मयूर स्कूल से सिंधु चतुर्वेदी, रसल एन्थोनी, शीलू रामचंदानी तथा करूणा टण्डन का सहयोग रहा।

मयूर  मयूर

Share

Ajmer

:

विद्यालयीन स्वाध्याय कार्यशाला

05-Nov-2019

Read More

अध्यात्म प्रेरित सेवा संगठन विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी की अजमेर शाखा द्वारा राजकीय उच्च अध्ययन शिक्षण संस्थान के b.Ed के विद्यार्थियों तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नगरा के 11वीं और 12वीं की छात्राओं के साथ युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन के दौरान युवा प्रमुख अंकुर प्रजापति ने बताया कि आज युवा को आधुनिक विचारों के साथ साथ अपने सनातन वैदिक मूल्यों के आधार पर अपने विकास का मार्ग तय करना होगा। यदि हम अपने जीवन के सर्वोच्च लक्ष्यों को प्राप्त करना चाहते हैं तो स्वामी विवेकानंद का जीवन और संदेश हमें इस लक्ष्य प्राप्ति में सहायक हो सकता है। प्रजापति ने कहा कि विवेकानंद केंद्र अपनी निश्चित कार्य पद्धति द्वारा युवाओं में न केवल संस्कारों का पोषण करता है अपितु उन्हें आदर्श जीवन शैली के आचरण के साथ अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने का मार्ग भी दिखाता है। युवा सम्मेलन में नगर सह प्रमुख बीनारानी तथा कार्यालय प्रमुख कुलदीप कुमावत भी उपस्थित थे। उठो जागो युवा प्रतियोगिता में सफल रहे विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए

विद्यालयीन  

Share

Jaipur

:

Agnishikha

15-Sep-2019

Read More

Karyakarta Prashikshan

Agnishikha  Agnishikha

Share

Jaipur

:

Agnishikha

15-Sep-2019 | 60 Present

Read More

"खण्डेलवाल स्कूल ""अग्निशिखा किशोरी विकास उपक्रम""-किशोरियों के सर्वांगीण विकास हेतू कार्यशाला का आयोजन विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी द्वारा विभिन्न गतिविधियों द्वारा समाज के विभिन्न आयु वर्गों में कार्य किया जाता है। इसी कड़ी में राजस्थान प्रान्त में जयपुर नगर में किशोरियों के विषयों को इस कार्यशाला द्वारा प्राचीन और आधुनिक परिपेक्ष्य में बड़ी सहजता और तार्किक तरीक़ो से अवगत करवाया जाता है। जिसमें शारारिक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता(Teen Health and Hygiene)सौन्दर्य संकल्पना ,आत्मरक्षा(Special techniques of self defence), बहनों के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्यायें, किशोरावस्था(Teen age) में उठने वाले विचारो में द्वंदता, सोशल मीडिया का सुरक्षित व विवेकपूर्ण उपयोग इत्यादि विषयों को विशेषज्ञों की टीम द्वारा समझाया जाता है। "

Agnishikha  Agnishikha

Share

Jaipur

:

Agnishikha

15-Sep-2019 | 54 Present

Read More

"मिलेनियम स्कूल, ""अग्निशिखा किशोरी विकास उपक्रम""-किशोरियों के सर्वांगीण विकास हेतू कार्यशाला का आयोजन विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी द्वारा विभिन्न गतिविधियों द्वारा समाज के विभिन्न आयु वर्गों में कार्य किया जाता है। इसी कड़ी में राजस्थान प्रान्त में जयपुर नगर में किशोरियों के विषयों को इस कार्यशाला द्वारा प्राचीन और आधुनिक परिपेक्ष्य में बड़ी सहजता और तार्किक तरीक़ो से अवगत करवाया जाता है। जिसमें शारारिक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता(Teen Health and Hygiene)सौन्दर्य संकल्पना ,आत्मरक्षा(Special techniques of self defence), बहनों के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्यायें, किशोरावस्था(Teen age) में उठने वाले विचारो में द्वंदता, सोशल मीडिया का सुरक्षित व विवेकपूर्ण उपयोग इत्यादि विषयों को विशेषज्ञों की टीम द्वारा समझाया जाता है। "



Share

Jaipur

:

Agnishikha

15-Sep-2019

Read More

"Venue : DAV School, ""अग्निशिखा किशोरी विकास उपक्रम""""-किशोरियों के सर्वांगीण विकास हेतू कार्यशाला का आयोजन विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी द्वारा विभिन्न गतिविधियों द्वारा समाज के विभिन्न आयु वर्गों में कार्य किया जाता है। इसी कड़ी में राजस्थान प्रान्त में जयपुर नगर में किशोरियों के विषयों को इस कार्यशाला द्वारा प्राचीन और आधुनिक परिपेक्ष्य में बड़ी सहजता और तार्किक तरीक़ो से अवगत करवाया जाता है। जिसमें शारारिक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता(Teen Health and Hygiene)सौन्दर्य संकल्पना ,आत्मरक्षा(Special techniques of self defence), बहनों के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्यायें, किशोरावस्था(Teen age) में उठने वाले विचारो में द्वंदता, सोशल मीडिया का सुरक्षित व विवेकपूर्ण उपयोग इत्यादि विषयों को विशेषज्ञों की टीम द्वारा समझाया जाता है। """



Share

Jaipur

:

Agnishikha

15-Sep-2019 | 54 Present

Read More

"Balika Vidyalaya, Johri Bazar,""अग्निशिखा किशोरी विकास उपक्रम""""-किशोरियों के सर्वांगीण विकास हेतू कार्यशाला का आयोजन विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी द्वारा विभिन्न गतिविधियों द्वारा समाज के विभिन्न आयु वर्गों में कार्य किया जाता है। इसी कड़ी में राजस्थान प्रान्त में जयपुर नगर में किशोरियों के विषयों को इस कार्यशाला द्वारा प्राचीन और आधुनिक परिपेक्ष्य में बड़ी सहजता और तार्किक तरीक़ो से अवगत करवाया जाता है। जिसमें शारारिक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता(Teen Health and Hygiene)सौन्दर्य संकल्पना ,आत्मरक्षा(Special techniques of self defence), बहनों के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्यायें, किशोरावस्था(Teen age) में उठने वाले विचारो में द्वंदता, सोशल मीडिया का सुरक्षित व विवेकपूर्ण उपयोग इत्यादि विषयों को विशेषज्ञों की टीम द्वारा समझाया जाता है। """



Share

Beawar

:

किशोरी विकास कार्यशाला

30-Aug-2019 to 31-Aug-2019 | 280 Present

Read More

*"अग्निशिखा- किशोरी विकास"* दिनाँक 30 अगस्त को ब्यावर शाखा ने श्री वर्धमान कन्या महाविद्यालय में तथा 31 अगस्त को बाल विद्या मंदिर बालिका उ मा विद्यालय में *अग्निशिखा- किशोरी विकास* कार्यशाला का आयोजन किया। खुशबू दीदी ने तीन ओमकार, प्रार्थना ली, अनुराधा जी ने गीत लिया , उसके बाद परिचय हुआ। प्रथम सत्र में प्रांजलि दीदी ने छात्राओं से वर्तालाप किया। वार्तालाप के पश्चात ताना- बाना, राम- श्याम, दे धक्का जैसे सजगता के खेल खिलाये। दूसरे सत्र में डॉ अंजना जी राठी ने किशोरावस्था में हार्मोन्स ओर भावनाओं में आने वाले परिवर्तनों के विषय पर बताते हुए *Be Your Self* का महत्व समझाया । आपने बताया कि इंटरनेट और स्मार्टफोन पर श्योश्यल मीडिया का सीमित उपयोग करते हुए भौतिक आकर्षण से बचें तथा अपने लक्ष्य से न भटकें। तृतीय सत्र में वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अतुल जी बंसल ने आज के दौर में महिलाओं ओर अवयस्क बहिनों के साथ होने वाली घटनाओं के बचाव में वैधानिक प्रावधनों को समझाया। चतुर्थ सत्र में श्री अतुल भाटी ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाये। प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चले कार्यक्रम में केन्द्र के प्रान्त सम्पर्क प्रमुख श्री अशोक जी खंडेलवाल, नगर प्रमुख यादवराज कुमावत, अनुराधा जी वर्मा, पूजा कुशवाहा, पायल, खुशबू, रिद्धि छिपा और प्रज्ञा मेहरानिया उपस्थित थी। कार्यक्रम में प्रतिभगी छात्राओं की संख्या 110 व 170 रही।

किशोरी  किशोरी

Share

Bhilwara

:

Dampati Sammelan

22-Aug-2019 | 140 Present

Read More

A Dampati Sammelan was organised during Man. Nivedita didi's pravas. The workshop statred with Prayers followed by Games, Ma. Nivedita didi's speech, Group Discussion and concluding remarks. Nearly 60 coulples and few our karyakartas attended the programme.

Dampati  Dampati

Share

Ajmer

:

संस्कार वर्ग प्रशिक्षण

04-Aug-2019

Read More

विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा अजमेर की ओर से आयोजित विशेष संस्कार वर्ग में राजस्थान प्रान्त संघटक आदरणीय प्रांजली दीदी ने 24 विद्यार्थियों के साथ चर्चा की तथा उन्हें जीवन में संस्कारों का महत्व बताया यह आयोजन भजन गंज स्थित सामुदायिक भवन में हुआ



Share

Ajmer

:

योग प्रतिमान - परीक्षा दें हँसते-हँसते

24-Jul-2019 | for Students

Read More

विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा अजमेर के कार्यालय पर युवा साथियों के साथ परीक्षा दे हंसते-हंसते कार्य शाह 5 दिन आयोजन किया गया इस कार्यशाला में विद्यार्थियों को परीक्षा के संबंध में वैज्ञानिक विधि नोट बनाने की कला पढ़ने का सही तरीका नींद का विज्ञान तथा ऊर्जा विज्ञान के साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गई



Share

Ajmer

:

Idea Exchange Programme

21-Jul-2019

Read More

विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा अजमेर के कार्यालय पर दिनांक 21 जुलाई 2019 को युवा कार्यकर्ताओं के साथ आइडिया एक्सचेंज प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमें समाज के तत्कालीन विषयों पर प्रभावी चिंतन किया गया



Share

Ajmer

:

संपर्क प्रशिक्षण कार्यशाला

19-Jul-2019

Read More

विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा अजमेर के कार्यालय पर दिनांक 19 जुलाई को संपर्क प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें 7 कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की



Share

Ajmer

:

संस्कार वर्ग प्रशिक्षण

30-Jun-2019

Read More

राजा साइकिल चौराहा स्थित रेल उद्यान में पांच दिवसीय संस्कार वर्ग प्रशिक्षण शिविर शाम 5:30 से 7:00 बजे तक प्रारंभ किया गया उक्त जानकारी देते हुए नगर प्रमुख अखिल शर्मा ने बताया कि बच्चों को कहानी खेल गीत तथा सूर्य नमस्कार के माध्यम से अच्छे संस्कार देने का प्रयास किया जा रहा है आज खिलाए गए खेलों में किसान लोमड़ी राम राजा रावण खेल हुए तथा सूर्य नमस्कार का विभागशः अभ्यास कराया गया संग्राम जिंदगी है गीत के साथ बच्चों को थाली में झूठा नहीं छोड़ना भोजन करने के बाद अपने झूठे बर्तन स्वयं उठा कर रखना तथा अपने अंतर्वस्त्रों को स्वयं धोना जैसे संकल्प दिलाए गए

संस्कार  

Share

Ajmer

:

संपर्क प्रशिक्षण कार्यशाला

23-Jun-2019 to 23-Jun-2019

Read More

23 जून 2019 को विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा अजमेर की संपर्क कार्यशाला का आयोजन किया गया इस कार्यशाला का आयोजन पुष्कर स्थित नवाल कृषि फार्म पर हुआ कार्यशाला में प्रांत संपर्क प्रमुख श्री अशोक जी खंडेलवाल प्रांत संगठन सुश्री प्रांजली दीदी उमेश कुमार चौरसिया एवं डॉ स्वतंत्र शर्मा भी उपस्थित थे



Share

Jodhpur

:

International Day of Yoga

21-Jun-2019 | 125 Present

Read More

International Day of Yoga was celebrated on 21st June 2019 at Geeta Bhawan Jodhpur by Vivekananda Kendra Kanyakumari Branch Jodhpur.

International  

Share

Ajmer

:

सूर्य वंदन से शौर्य अभिनंदन संस्कार निर्माण सत्र

11-Apr-2019

Read More

विवेकानंद केंद्र की ओर से 8:00 से 16:00 की आयु के बालक बालिकाओं के लिए 11 अप्रैल से 15 अप्रैल 2019 तक सूर्य वंदन से शौर्य अभिनंदन संस्कार निर्माण सत्र आयोजित किया गया इस आयोजन का लक्ष्य बच्चों का शारीरिक मानसिक बौद्धिक भावनात्मक एवं आध्यात्मिक विकास था इस सत्र में कुल 15 बालक बालिकाओं ने सहभागिता की

सूर्य  

Share

Rajasthan-Prant

:

Workshops organised in Prant

01-Apr-2019 to 31-Mar-2020

Read More

Vivekananda Kendra organises different workshops for different sections of society, which includes Ramayan Darshanam, Kishori Vikas Karyashala (Teen age Girls), Personality Development workshop (Students), Youth Motivation Workshops, Van Bhraman, Pariwar Milan (Families), Dampati Sammelan (Couples) etc. This year 46 such workshops were organised and 2943 participated in these workshops.



Share

Bikaner

:

Aao Gadhen Naya Bharat

21-Nov-2018 to 21-Nov-2018 | 113 Present

Read More

"Vivekanand Kendra, Kanyakumari Branch Bikaner organized a one-day youth workshop related to the topic ""Aao Gadhen, Naya Bharat"" in Pratap Auditorium of the local Dungar College, Bikaner. The keynote speaker in the inaugural session of the workshop was Dr. Satish Kaushik, Principal Dungar Mahavidyalaya. During the Bauddhik Session, an effective speech was given by Stater Organiser of Vivekananda Kendra Rajasthan Prant Aadarniya Pranjali didi "

Aao  Aao

Share